Facial Hair Removal: लड़कियों और महिलाओं के चेहरे पर हल्के-हल्के रोएं जैसे बाल होते हैं, जो उन्हें अक्सर परेशान करते हैं. इन बालों को हटाने के लिए महिलाएं बार-बार वैक्सिंग या थ्रेडिंग कराने के लिए पार्लर के चक्कर काटते हैं. लेकिन कई बार पार्लर जाना मुमकिन नहीं हो पाता है. ऐसे में कई लोग इन्हें हटाने के लिए घरेलू तरीकों की तलाश करते हैं. अगर आप भी अपने चेहरे पर मौजूद अनचाहे बालों से परेशान हैं, तो अब टेंशन छोड़ दें. आज हम आपको चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के कुछ आसान आसान तरीके बताने वाले हैं.
सोशल मीडिया पर इन दिनों गेहूं के आटे से बना एक उबटन काफी वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि इसे नियमित रूप से इस्तेमाल करने से चेहरे के हल्के बाल कम नजर आने लगते हैं और स्किन भी साफ दिखती है. चलिए जानते हैं कैसे आप गेहूं के आटे की मदद से चेहरे के अनचाहे बालों को हटा सकते हैं.
क्या-क्या चाहिए?
चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए बनने वाले इस घरेलू उबटन को बनाने के लिए आपको चाहिए:
कैसे बनाएं उबटन?
सबसे पहले एक पैन में गेहूं का आटा और बेसन डालकर हल्का-सा भून लें. लेकिन इस बात का पूरा ध्यान रखें कि इन्हें सिर्फ हल्का सुनहरा होने तक ही भूने. इसके बाद इसे ठंडा होने दें.
अब एक कटोरी में चीनी लें और उसमें थोड़ा गुनगुना पानी मिलाकर घोल तैयार करें. इसमें भुना हुआ आटा-बेसन का मिश्रण मिलाएं. जब ये चीजें अच्छी तरह मिल जाएंगे, तो एक गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाएगा.
लगाने का सही तरीका
1. सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें ताकि उस पर तेल, क्रीम या मेकअप न हो.
2. अब तैयार पेस्ट को चेहरे पर इवनली लगा दें.
3. जब ये पूरी तरह सूख जाए, तब हल्के हाथों से रगड़ते हुए इसे साफ करें.
4. इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें.
किन लोगों के लिए हो सकता है फायदेमंद?
ये उबटन खासतौर पर चेहरे के हल्के और मुलायम बालों पर इस्तेमाल किया जाता है. जिन लोगों ने पहले कभी वैक्सिंग या थ्रेडिंग नहीं कराई है, उन्हें इसका असर बहुत अच्छा लग सकता है. लेकिन अगर बाल मोटे या हार्मोनल कारणों से बढ़ रहे हैं, तो केवल घरेलू नुस्खों से मनचाहा रिजल्ट मिले ये जरूरी नहीं है.
इन बातों का रखें ध्यान
1. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
2. अगर स्किन बहुत सेंसिटिव है या किसी तरह की एलर्जी है, तो पहले स्किन एक्सपर्ट की सलाह लेना जरूरी है.
3. अगर चेहरे पर बाल अचानक ज्यादा बढ़ने लगे हैं, तो ये हार्मोनल दिक्कत का संकेत भी हो सकता है. ऐसे में डॉक्टर से टेस्ट कराना जरूरी है.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क