Aluminium Foil Hacks: सिर्फ रोटी लपेटने के काम नहीं आता फॉयल पेपर, पौधों के लिए भी है वरदान! जड़ों के पास बिछाते ही दिखेगा असर

घर में लगे पौधों को कीड़ों से बचा पाना बहुत मुश्किल नहीं है, लेकिन उसके लिए लोगों को अक्सर महंगे-महंगे पेस्टिसाइड्स खरीदने पड़ते हैं. अगर आप भी पेस्टिसाइड्स पर पैसे खर्च करते करते थक गए हैं, तो आपको बता दें कि रसोई में रखा एल्युमिनियम फॉयल आपके बहुत काम आ सकता है. इसकी मदद से आप कीड़ों को दूर रह सकते हैं.

Advertisement
रोटी लपेटने वाले फॉयल की मदद से आप पौधों में कीड़े लगने से बचा सकते हैं. (Photo: ITG) रोटी लपेटने वाले फॉयल की मदद से आप पौधों में कीड़े लगने से बचा सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:08 AM IST

आजकल घरों को सजाने के लिए लोग पौधे लगाते हैं. घर के बाहर जहां बगीचे बनाए जाते हैं, वहीं घर के अंदर की खूबसूरती बढ़ाने का काम इनडोर प्लांट्स करते हैं. घर की बालकनी हो या छोटा-सा गार्डन, पौधों की देखभाल करना जितना सुकून देता है, उतना ही इनकी देखभाल करना भी मुश्किल होता है. इसलिए अगर आपको पौधो लगाने का शौक है, तो उनकी सही ढंग से देखभाल करनी भी आनी जरूरी है.

अब ध्यान देने वाली बात ये है कि पौधों की देखभाल का मतलब सिर्फ उन्हें समय पर पानी देना ही नहीं होता है. पौधों में कीड़े लग जाते, जो उन्हें नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं. अगर आप चाहते हैं कि ये कीड़े आपके पौधे को खराब ना करें तो आपको ध्यान रखने की जरूरत होती है. ऐसा करने के लिए लोग अक्सर केमिकल वाले फर्टिलाइजर्स या दवाओं का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अगर हम कहें कि आप फर्टिलाइजर्स पर पैसे खर्च किए बिना ही अपने पौधों को कीड़ों से बचा सकते हैं, तो क्या आप यकीन करेंगे? आज हम आपको पौधों को कीड़ों से बचाने का एक बहुत सी सस्ता और असदार तरीका बताने वाले हैं, वो भी रसोई में रखी एक चीज की मदद से. खास बात ये है कि आप इस चीज का इस्तेमाल रोजाना रोटी पैक करने के लिए करते हैं. ये चीज है एल्युमिनियम फॉयल. चलिए जानते हैं कैसे रोटी पैक करने वाले एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल आप पौधों को कीड़ों से बचाने के लिए कर सकते हैं. 

Advertisement

पौधों के आसपास फॉयल करें इस्तेमाल: पौधों की जड़ों के आसपास एल्युमिनियम फॉयल की छोटी-छोटी स्ट्रिप्स बिछाने से कई रेंगने वाले कीड़े पौधों से दूर रह सकते हैं. इसकी चमक उन्हें पौधों तक पहुंचने से रोकने में मदद कर सकती है.

पक्षियों को रख सकता है दूर: कई बार पक्षी फल, बीज या पौधे की नई कली को नुकसान पहुंचा देते हैं. ऐसे में पौधों के पास फॉयल की पतली स्ट्रिप्स लटकाने से वो हवा में हिलती रहती हैं. इसकी वजह से वो चमकती रहती हैं, जिससे पक्षी वहां आने से बचते हैं.

नमी बनाए रखता है एल्युमिनियम फॉयल: गर्मियों में मिट्टी जल्दी सूख जाती है. गमले की मिट्टी के ऊपर फॉयल रखने से नमी लंबे समय तक बनी रह सकती है. दरअसल, ऐसा करने से सूरज की किरणें सीधी मिट्टी पर नहीं पड़ती हैं, जिससे वो जल्दी नहीं सूखती है और नमी बरकरार रहती है. 

Advertisement

पत्तियों पर बैठने से कैसे रोकें: फॉयल की चमक के कारण कुछ उड़ने वाले कीड़े पौधों के पास नहीं आ पाते हैं. ये चमक उन्हें भ्रमित कर देती है, जिसकी वजह से वो पौधों की पत्तियों पर नहीं बैठ पाते हैं. 

वीड्स रोकने के लिए भी है फायदेमंद: मिट्टी के ऊपर फॉयल की लेयर लगाने से सूरज की रोशनी सीधे नीचे नहीं पहुंचती. इससे कई तरह की वीड्स को उगने से रोका जा सकता है. 

ध्यान रखें: एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करते समय इस बात का ध्यान रखें कि वो पौधों के तनों या पत्तियों को नुकसान न पहुंचाए. इसके साथ ही, इसे समय-समय पर चेक करते रहें और अगर वो खराब हो गया है या उसकी चमक धूप के कारण फीकी पड़ गई है तो उसे बदल दें.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »