बाथरूम के दरवाजे का निचला हिस्सा पानी से गलकर हो रहा खराब? अपनाएं ये 5 ट्रिक्स, सालों-साल नहीं होगा खराब

बाथरूम के दरवाजे पर बार-बार पानी गिरने से वह नीचे से गलने और सड़ने लगता है. यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं और बार-बार दरवाजा बदलने का खर्च नहीं उठाना चाहते, तो कुछ आसान और असरदार घरेलू तरीके अपनाकर अपने दरवाजे को सालों-साल सुरक्षित रख सकते हैं.

Advertisement
अक्सर पानी के कारण बाथरूम का गेट नीचे से गल जाता है. (Photo: AI Generated) अक्सर पानी के कारण बाथरूम का गेट नीचे से गल जाता है. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:36 PM IST

Bathroom Door Protector From Water: बाथरूम घर का एक ऐसा हिस्सा है जहां सबसे ज्यादा नमी और पानी का इस्तेमाल होता है. लेकिन अक्सर देखा जाता है कि नहाते समय या सफाई करते वक्त बाथरूम के दरवाजे पर लगातार पानी गिरता रहता है जिसके कारण उसका निचला हिस्सा धीरे-धीरे खराब होने लगता है. यदि गेट प्लाई या लकड़ी का हो तो वो धीरे-धीरे नमी सोखती है और फिर गलकर सड़ने लगती है. कई बार तो दरवाजा इतना कमजोर हो जाता है कि वह नीचे से टूटने लगता है, जिससे पूरे घर का लुक खराब होता है और बार-बार कारपेंटर को बुलाने का बड़ा खर्च हो जाता है. 

Advertisement

यदि आपके घर में भी ये समस्या आ रही रही है तो आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिनसे आपकी बाथरूम का दरवाजा खराब नहीं होगा और नया जैसा बना रहेगा.

एल्युमिनियम या फाइबर शीट (Aluminium or fibre sheet)

बाथरूम के गेट को बचाने का यह सबसे टिकाऊ और परमानेंट तरीका है. बाथरूम के दरवाजे का जो हिस्सा सबसे ज्यादा पानी के संपर्क में आता है (यानी नीचे का 1 से 2 फीट का एरिया), वहां आप कारपेंटर की मदद से एक पतली एल्युमिनियम या फाइबर की शीट लगवा सकते हैं. ये शीट देखने में भी खराब नहीं लगतीं और पानी को सीधे दरवाजे पर लगने से रोकती हैं. फाइबर शीट लगाने के बाद आप कितना भी पानी डालें तो वो दरवाजा नहीं सड़ेगा.

रबर गैस्केट या डोर बॉटम सील (Rubber Gasket or Door Bottom Seal)

Advertisement

बाथरूम धोते समय पानी बहकर सीधे दरवाजे के निचले हिस्से को छूता है और इसी कारण दरवाजा खराब होता है. इस समस्या को रोकने के लिए मार्केट में मिलने वाली डोर बॉटम सील या रबर गैस्केट का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसे दरवाजे के सबसे निचले किनारे पर चिपकाया जा सकता है या फिर स्क्रू से लगाया जा सकता है. यह रबर की पट्टी पानी को दरवाजे के अंदर जाने से रोकती है और बाथरूम का पानी बाहर रूम में आने से भी बचाती है.

मोम या वैक्स की कोटिंग (Wax coating)

यदि आप तुरंत कोई बड़ा खर्च नहीं करना चाहते तो एक बेहतरीन देसी तरीका भी अपना सकते हैं. आपको करना क्या है, दरवाजे के निचले हिस्से पर अच्छी तरह से मोम (कैंडल वैक्स) या पैराफिन वैक्स को रगड़कर लगा दें. मोम पानी को बिल्कुल भी टिकने नहीं देगा और जब भी पानी इस पर गिरेगा तो वह तुरंत नीचे गिर जाएगा और लकड़ी सुरक्षित रहेगी. आप चाहें तो मोम को हल्का पिघलाकर ब्रश की मदद से भी लगा सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »