Tiffin Packing Tips: 40 डिग्री वाली गर्मी में भी नहीं खराब होगा लंच बॉक्स का खाना! बस इस तरह पैक करें टिफिन

Tiffin Packing Tips: भीषण गर्मी में टिफिन का खाना खराब होना आम है, लेकिन कुछ स्मार्ट पैकिंग स्टाइल से आप इसे बचा सकते हैं. आज इस खबर में हम आपको उन ट्रिक्स के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप लंच बॉक्स का खाना लंबे समय तक फ्रेश रख सकते हैं.

Advertisement
गर्मियों में टिफिन में कभी भी गर्म खाना नहीं पैक करना चाहिए. (Photo: ITG) गर्मियों में टिफिन में कभी भी गर्म खाना नहीं पैक करना चाहिए. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:05 AM IST

Tiffin Packing Tips: भारत का तापमान 40 डिग्री पार कर चुका है और हर कोई गर्मी के कारण परेशान है. जहां एक तरफ गर्मी का शिकार आपकी स्किन होती है, वहीं दूसरी ओर उसका शिकार आपका खाना भी बनता है. दरअसल, खाना तपती गर्मी में जल्दी-जल्दी खराब हो जाता है और लंच बॉक्स में रखे खाने के खराब होने की स्पीड उससे भी तेज होती है. अक्सर सुबह बड़े प्यार से पैक किया गया गरमा-गरम खाना दोपहर तक आते-आते खराब हो जाता है. दरअसल, एक बंद टिफिन के अंदर की नमी और बाहर की झुलसाती गर्मी एक ऐसा खतरनाक कॉम्बिनेशन है, जो बैक्टीरिया को पनपने का मौका देता है. 

Advertisement

अगर आप लंच भी गर्मियों में जल्दी-जल्दी खराब होता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ स्मार्ट ट्रिक्स और सही पैकिंग स्टाइल की मदद से आप अपने टिफिन को शाम तक फ्रेश और हेल्दी रख सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे आप अपने लंच बॉक्स में रखे खाने को गर्मी की मार से कैसे बचा सकते हैं.

1. टिफिन में क्या रखें, क्या नहीं?
गर्मियों लंच बॉक्स पैक करते समय ये बात दिमाग में रखना बहुत जरूरी है कि क्या पैक करना है क्या नहीं. गर्मी में खाने का चुनाव बहुत मायने रखता है. गर्मियों कम नमी वाला खाना टिफिन में पैक करना अच्छा रहता है. इनमें सूखी सब्जियां, रोटी, पराठा, पुलाव या पोहा जैसी डिशेज शामिल हैं. वहीं ज्यादा ग्रेवी वाली सब्जियां, क्रीम, मेयोनीज या डेयरी से बनी चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं.

2. गरम खाना तुरंत पैक न करें
अक्सर लोग जल्दबाजी में गरम-गरम खाना टिफिन में पैक कर देते हैं, जो उनकी एक बड़ी गलती बन जाता है. गरम खाने से भाप बनती है और डिब्बे के अंदर नमी बढ़ जाती है, जिससे खाना जल्दी खराब हो जाता है. ऐसे में हमेशा खाना थोड़ा ठंडा होने के बाद ही टिफिन में रखना चाहिए. 

Advertisement

3. सही टिफिन बॉक्स चुनना भी जरूरी
जिस तरह गर्मियों में लंच वॉक्स में पैक करने के लिए सही खाना चुनना बहुत जरूरी है, वैसे ही आप किस तरह के टिफिन में खाना पैक कर रहे हैं वो भी बहुत जरूरी है. जी हां, खाने को फ्रेश रखने में लंच बॉक्स भी अहम भूमिका निभाता है. एयरटाइट और स्टील के डिब्बे गर्मियों में खाना पैक करने के लिए ज्यादा बेहतर होते हैं. अगर खाने में सूखा और गीला दोनों है, तो उन्हें अलग-अलग डिब्बों में रखें ताकि स्वाद और टेक्शचर खराब न हो.

ये टिप्स भी आते हैं काम:
ये टिप्स फॉलो करके भी आप टिफिन में पैक किए खाने को ज्यादा देर तक फ्रेश रख सकते हैं.

  • गर्मी में खाना को खराब होने से बचाने के लिए आप उसमें थोड़ा नींबू डाल सकते हैं. दरअसल, ये नेचुरल प्रिजर्वेटिव की तरह काम करता है.
  • अपने टिफिन बॉक्स को हमेशा इंसुलेटेड बैग में रखें.
  • सीधी धूप से दूर रखें और चाहें तो आइस पैक या ठंडी पानी की बोतल साथ रख सकते हैं.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement