Stir Fry Cucumber Recipe: सादी दाल खाने का नहीं है मन? लंच में बनाएं खीरे की सब्जी, शेफ कुणाल ने बताई रेसिपी

खीरा या ककड़ी आपने सलाद में तो खूब खाए होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप इसकी मजेदार सब्जी भी बना सकते हैं. शेफ कुणाल ने खीरा फ्राई की झटपट बनने वाली रेसिपी बताई है, जो खाने में भी लाजवाब लगती है.

Advertisement
खीरे की सब्जी कभी खाई है   (PHOTO:AI) खीरे की सब्जी कभी खाई है (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:04 PM IST

Stir Fry Cucumber Recipe: गर्मियों में दोपहर के खाने में दाल-सब्जी खाकर भी मन उब जाता है और समझ नहीं आता है कि ऐसा क्या बनाया जाए तो टेस्टी होने के साथ-साथ हल्का भी हो. अगर आप रोज-रोज की दाल-सब्जी से कुछ अलग और लाइट बनाना चाहते हैं, तो शेफ कुणाल कपूर की यह खीरा रेसिपी आपके बहुत काम आने वाली है.

आमतौर पर खीरा या खीरा का इस्तेमाल लोग सिर्फ सलाद में करते हैं, लेकिन इस आसान रेसिपी में इसे मसालों और सॉस के साथ हल्का सा स्टिर फ्राई किया जाता है, जिससे इसका टेस्टा बिल्कुल नया और लाजवाब बन जाता है. यह डिश 15 से 20 मिनट में तैयार हो जाती है और इसे आप रोटी, फ्राइड राइस या स्टीम्ड राइस के साथ लंच में सर्व कर सकते हैं.

Advertisement

शेफ कुणाल कपूर ने इंस्टाग्राम पर स्टिर फ्राई खीरा रेसिपी शेयर की है, जो बेहद आसान है. इसे आप आसानी से दोपहर में जब कुछ बढ़िया खाने का मन हो तो झटपट बना सकते हैं. यह हेल्दी भी होती है, क्योंकि इसमें खीरे के साथ-साथ और भी सब्जियों का इस्तेमाल होता है, जो हमारे शरीर के लिए अच्छी होती हैं. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

स्टिर फ्राई खीरा बनाने के लिए सामग्री

  • बड़ी खीरा– 4
  • नमक – ½ छोटा चम्मच
  • लाइट सोया सॉस – 3 बड़े चम्मच
  • सिरका – 1 बड़ा चम्मच
  • चीनी – 1 छोटा चम्मच
  • चिली फ्लेक्स – 2 छोटे चम्मच
  • पानी – ¼ कप
  • तेल – 2 बड़े चम्मच
  • बारीक कटा अदरक – 2 छोटे चम्मच
  • बारीक कटा लहसुन – 1 बड़ा चम्मच
  • बारीक कटी हरी मिर्च – 1 
  • बारीक कटी लाल शिमला मिर्च – 5 बड़े चम्मच
  • कटा हरा प्याज – एक मुट्ठी
  • तिल – गार्निश के लिए

बनाने का आसान तरीका 

Advertisement
  1. सबसे पहले खीरा को अच्छी तरह धोकर बड़े टुकड़ों में काट लें. यदि बीज बहुत बड़े हों तो उन्हें निकाल दें.
  2. अब इन टुकड़ों पर थोड़ा नमक लगाकर 10 मिनट के लिए रख दें. उसके बाद खीरे से सारा एकस्ट्रा पानी निकाल दें.
  3. अब एक छोटे बाउल में सोया सॉस, सिरका, चीनी, चिली फ्लेक्स और ¼ कप पानी डालकर एक मिक्सर तैयार कर लें.
  4. इसके बाद एक पैन या कड़ाही में तेल गर्म करें. उसमें अदरक, लहसुन और चाहें तो हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड तक भूनें.
  5. इसके बाद लाल शिमला मिर्च डालें और तेज आंच पर 1 से 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
  6. अब इसमें खीरा डालकर तेज आंच पर 2 से 3 मिनट तक स्टिर फ्राई करें. फिर इसमें तैयार किया हुआ सॉस मिक्सर डालकर मिलाएं.
  7. मिक्सर डालकर लगातार चलाते हुए 2 मिनट तक पकाएं ताकि सॉस सब्जी पर अच्छी तरह चढ़ जाए.
  8. आखिर में गैस बंद करक हरी प्याज की पत्तियां और तिल ऊपर से डालकर मिला दें. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »