Paan Gulkand Ladoo Recipe: पान के पत्तों से घर पर बनाएं हलवाई जैसा पान गुलकंद लड्डू, मुंह में रखते ही घुल जाएगा स्वाद!

त्योहारों के इस सीजन में घर आए मेहमानों को कुछ खास खिलाएं. बर्फी नहीं इस बार मेहमानों को ताजे पान के पत्ते, नारियल और गुलकंद के स्वाद से भरपूर पान गुलकंद लड्डू खिलाएं. इनको आप सिर्फ 10 मिनट में आसानी से बना सकते हैं, स्वाद में लाजवाब और बनाने में बेहद आसान, नोट करें यह सिंपल रेसिपी.

Advertisement
पान के पत्ते बड़े काम के होते हैं. (PHOTO:AI) पान के पत्ते बड़े काम के होते हैं. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:50 PM IST

Paan Gulkand Ladoo Recipe: त्योहारों का सीजन हो या घर पर कोई खास मेहमान आ जाए, ऐसे में बाजार से खरीदकर हर बार एक जैसी मिठाइयां खिलानी पड़ती हैं. लेकिन अगर आप घर पर ही कुछ हटकर ट्राई कर चाहते हैं तो आप एक बार पान गुलकंद लड्डू जरूर बनाकर देखें. नारियल, बेसन और बूंदी के लड्डू तो आपने बहुत खाए होंगे, मगर एक बार इस पान गुलकंद लड्डू को खाकर देखिए, आपके इसके दीवाने हो जाएंगे. ताजे पान के पत्तों, नारियल और गुलकंद के स्वाद से भरी यह मिठाई न केवल खाने में स्वादिष्ट लगती है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है. 

Advertisement

महज 10 मिनट में घर पर ही तैयार की जा सकती है, आप चाहे तो इसे रक्षाबंधन के मौके पर अपने घरवालों को खिला सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही घंटों किचन में खड़े रहना होगा. नारियल, गुलकंद और पान के पत्तों से तैयार ये लड्डू स्वाद में बिल्कुल अलग और खुशबूदार लगते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.
 
पान गुलकंद लड्डू के लिए सामग्री

  • 1 कप सूखा नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
  • 4-5 ताजे पान के पत्ते
  • 3-4 बड़े चम्मच गुलकंद
  • 2 बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क
  • 1/2 चम्मच इलायची पाउडर
  • 1-2 बड़े चम्मच दूध, जरूरत के अनुसार
  • सजाने के लिए कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
  • 1-2 चम्मच टूटी फ्रूटी या सौंफ 

कैसे बनाएं पान गुलकंद लड्डू?

  1. सबसे पहले पान के पत्तों को अच्छी तरह धोकर साफ कपड़े से सुखा लें. अब पान के पत्तों को बारीक काट लें.
  2. एक पैन में कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल डालकर स्लो फ्लेम करके दो से तीन मिनट हल्का भून लें. 
  3. भूनने के बाद इसमें बारीक कटे हुए पान के पत्ते डालें और करीब 1 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
  4. इसके बाद गैस स्लो कर दें और इसमें गुलकंद, कंडेंस्ड मिल्क और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  5. मिक्सर को तब तक चलाते हुए पकाएं, जब तक यह पैन छोड़कर एक साथ इकट्ठा होने न लगे.
  6. अगर मिक्सर बहुत सूखा लगे तो इसमें थोड़ा-सा दूध डाल सकते हैं. गैस बंद करके इसे थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दीजिए.
  7. जब मिक्सर हल्का गुनगुना रह जाए, तो हाथों पर थोड़ा घी लगाकर इसकी छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और गोल लड्डू की शेप दें. आखिर में इन्हें नारियल या कटे हुए ड्राई फ्रूट्स में रोल कर लें.

10 मिनट में तैयार हो जाएंगे लड्डू

Advertisement

पान गुलकंद लड्डू को बनाकर कुछ देर फ्रिज में रखकर ठंडा करें और फिर सर्व करें. इन लड्डुओं में पान की खुशबू, गुलकंद की मिठास और नारियल का स्वाद मिलकर बिल्कुल मीठे पान जैसा जायका देते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »