Lauki Moong Dal Soup: गर्मी में बनाकर रोज पिएं लौकी-मूंग दाल सूप, बॉडी को मिलेगा भरपूर प्रोटीन, 10 मिनट में होगा तैयार

वजन घटाने और गर्मियों में पेट को हल्का रखने के लिए लौकी-मूंग दाल सूप एक बेहतरीन ऑप्शन है. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर यह सूप न सिर्फ बॉडी को हाइड्रेटेड रखता है, बल्कि जिम जाने वालों के लिए परफेक्ट पोस्ट-वर्कआउट डिनर भी है. इसे बनाना बेहद आसान और क्विक है.

Advertisement
लौकी-मूंग दाल सूप घर पर बनाना आसान है. (PHOTO:AI) लौकी-मूंग दाल सूप घर पर बनाना आसान है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:10 PM IST

Lauki Moong Dal Soup: जिम जाने वाले और वेट लॉस करने वाले लोग अक्सर ऐसी रेसिपी की तलाश में रहते हैं, जो खाने में लाजवाब भी लगे और हेल्दी भी हो. गर्मी के दिनों में खासतौर पर ज्यादा तला-भुना खाने का मन नहीं करता है और इस वजह से लोग अक्सर परेशान रहते हैं. अक्सर ऐसा कुछ खाना चाहते हैं जो हल्का हो, पेट को आराम दे और शरीर को जरूरी पोषण भी पहुंचाए. ऐसे में आप लौकी और मूंग दाल का सूप ट्राई कर सकते हैं. 

Advertisement

ऑफिस के बाद घर के जाने पर जब कुछ बनाने का मन नहीं करता है तब आप लौकी-मूंग दाल का सूप डिनर में ट्राई कर सकते हैं. यह सूप स्वाद के साथ-साथ हेल्थ बेनिफिट्स से भी भरपूर होता है. खास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और यह लाइट डिनर, वर्कआउट के बाद या शाम के हेल्दी स्नैक के तौर पर भी लिया जा सकता है.

लौकी-मूंग दाल सूप के लिए सामग्री

  • 1 कप लौकी
  • 1/4 कप पीली मूंग दाल
  • 1 इंच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1 बड़ा चम्मच हरा धनिया 
  • 3 कप पानी
  • नमक स्वादानुसार
  • काली मिर्च स्वादानुसार
  • 1 चम्मच नींबू का रस 

सूप बनाने का आसान तरीका

  1. सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धो लें.लौकी को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
  2. एक प्रेशर कुकर या पैन में मूंग दाल, लौकी, अदरक, जीरा, नमक, हरे धनिए के डंठल और पानी डालें. 
  3. प्रेशर कुकर में दो से तीन सीटी आने तक या पैन में सभी चीजों के नरम होने तक पकाएं.
  4. मिक्सर को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर हैंड ब्लेंडर या मिक्सर की मदद से स्मूद सूप बना लें.
  5. सूप को दोबारा हल्का गर्म करें, ऊपर से काली मिर्च और नींबू का रस डालें. हरे धनिए से गार्निश करके गर्मागर्म परोसें.

लौकी-मूंग दाल सूप के फायदे

Advertisement

लौकी में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है, जिससे शरीर को हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद मिलती है.

लौकी और अदरक दोनों ही डाइजेस्टिव सिस्टम को सपोर्ट करते हैं. यह सूप पेट पर भारी नहीं पड़ता.

मूंग दाल प्लांट-बेस्ड प्रोटीन प्रदान करती है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है.

कम कैलोरी और अधिक पोषण वाला यह सूप वेट लॉस डाइट में आसानी से शामिल किया जा सकता है.

रात के समय भारी खाने की जगह यह सूप शरीर को जरूरी पोषण देता है और आरामदायक महसूस कराता है.

जरूरी टिप्स

  • ताजी और कोमल लौकी का इस्तेमाल करें.
  • हरे धनिए के डंठल फेंकें नहीं, इन्हें पकाने में जरूर डालें क्योंकि ये बेहतरीन फ्लेवर देते हैं.
  • सर्व करने से पहले थोड़ा नींबू का रस डालने से स्वाद और ताजगी बढ़ जाती है.
  • ज्यादा प्रोटीन चाहिए तो मूंग दाल की मात्रा थोड़ी बढ़ा सकते हैं.
  • ब्लेंड करने के बाद सूप को ज्यादा देर तक न उबालें, इससे इसका ताजा स्वाद बना रहता है.
     
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »