Homemade Collagen Gel: महंगी क्रीम-सीरम सब भूल जाएंगे! जब भिंडी से घर पर बनाएंगे कोलेजन जेल, झुर्रियां-झाइयां सब होंगी गायब

Homemade Collagen Gel: बढ़ती उम्र, धूप और प्रदूषण के कारण अगर आपके चेहरे पर भी 30 की उम्र में फाइन लाइंस और झुर्रियां दिखने लगी हैं, तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय घर पर ही भिंडी से नेचुरल कोलेजन जेल बनाएं. एलोवेरा, ग्लिसरीन और विटामिन-ई के गुणों से भरपूर ये जेल स्किन को डीप हाइड्रेशन देकर चेहरे की खोई रंगत लौटा सकता है.

Advertisement
भिंडी से बना ये जेल बनाने के लिए आपको उसमें एलोवेरा जेल मिलाना होगा. (Photo: ITG) भिंडी से बना ये जेल बनाने के लिए आपको उसमें एलोवेरा जेल मिलाना होगा. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:12 AM IST

Homemade Collagen Gel: बढ़ती उम्र, धूप, प्रदूषण और खराब लाइफस्टाइल का असर अक्सर सबसे पहले आपकी स्किन पर दिखाई देता है. ये चीजें एक साथ मिलकर धीरे-धीरे चेहरे को बेजान बनाकर उसकी रंगत छीन लेती हैं. इनकी वजह से नेचुरल ग्लो कम होने लगता है, स्किन रूखी भी दिखने लगती है. आलम ये होता है कि 30 की उम्र पार करते ही आजकल लोगों के चेहरे पर फाइन लाइंस और झुर्रियां नजर आने लगती हैं.

इन सब चीजों से छुटकारा पाने और बढ़ती उम्र में भी स्किन का ग्लो बरकरार रखने के लिए ज्यादातर लोग महंगी क्रीम, सीरम और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स कराते लेते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिलता है. अगर आप भी बिना ज्यादा खर्चा किए अपनी स्किन की देखभाल करना चाहते हैं, तो घर पर बहुत आसानी से नेचुरल कोलेजन जेल बना सकते हैं. भिंडी से बनने वाला ये कोलेजन जेल आपकी स्किन को हाइड्रेट रखने और चेहरे की खोई चमक लौटाने में मदद करता है. 

कोलेजन जेल बनाने के लिए क्या चाहिए?

Advertisement
  • 5 से 6 भिंडी
  • 1 गिलास पानी
  • 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 छोटा चम्मच ग्लिसरीन
  • 5 बूंद विटामिन-ई ऑयल

घर पर कैसे बनाएं कोलेजन जेल?

1. घर पर कोलेजन जेल बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब एक पैन में पानी डालकर भिंडी को करीब 10 मिनट तक उबालें.

2. आप देखेंगे कि कुछ देर बाद ये भिंडी वाला पानी गाढ़ा हो जाएगा. इसका टेक्शचर जेल जैसा दिखाई देने लगेगा. जब ये जेल जैसा दिखने लगे तो गैस बंद करके मिश्रण ठंडा होने दें.

3. इसके बाद इसे छान लें ताकि स्मूद जेल मिल जाए. अब इसमें एलोवेरा जेल, ग्लिसरीन और विटामिन-ई ऑयल मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. बस आपका घर का बना कोलेजन जेल तैयार है.

इस्तेमाल करने का सही तरीका

भिंडी से बना ये कोलेजन जेल आपको रात को सोने से पहले लगाना चाहिए. इसे लगाने के लिए सबसे पहले चेहरा साफ करें और फिर इस जेल की पतली सी लेयर चेहरे पर लगाएं. हल्के हाथों से मसाज करें ताकि जेल स्किन में अच्छी तरह अब्सॉर्ब हो जाए. इसे रातभर लगा रहने दें और सुबह नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें.

इस जेल से क्या फायदे मिल सकते हैं?

इस जेल को नियमित रूप से इस्तेमाल करने से स्किन को गहराई तक नमी मिल सकती है, जिससे चेहरा मुलायम, फ्रेश और हेल्दी नजर आता है. ये स्किन की डलनेस कम करने, लंबे समय तक हाइड्रेट बनाए रखने और नेचुरल ग्लो बढ़ाने में मदद कर सकता है. इसके साथ ही ये फाइन लाइंस और झुर्रियों को कम करने में भी मददगार माना जाता है. 

किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?

  • जब भी आप ये जेल बनाएं तो हमेशा फ्रिज में रखें.
  • इस जेल को सिर्फ 7 से 10 दिनों तक ही इस्तेमाल किया जा सकता है. 
  • अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »