Desi Ghee Easy Trick: बिना मक्खन निकाले मलाई से सीधे बनाएं भरपूर शुद्ध घी, आजमाएं ये आसान ट्रिक; खुशबू में महक उठेगी रसोई

Desi Ghee Easy Trick: क्या आप भी घर की मलाई से देसी घी बनाना चाहते हैं, लेकिन मथने और मक्खन निकालने की मेहनत से बचना चाहते हैं? आज हम आपको मलाई से सीधे शुद्ध और खुशबूदार देसी घी बनाने का आसान तरीका बताने वाले हैं, जिससे कम मेहनत में ज्यादा घी तैयार किया जा सकता है.

Advertisement
जब फैट ऊपर आ जाए तब एक गिलास रखकर फ्रिज में जमा देना चाहिए. (Photo: ITG) जब फैट ऊपर आ जाए तब एक गिलास रखकर फ्रिज में जमा देना चाहिए. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:18 PM IST

बाजार में 800 से 1000 रुपये किलो वाले देसी घी की शुद्धता की गारंटी आज के समय में कोई नहीं दे सकता है. ऐसे में ज्यादातर लोग अब घर पर ही देसी घी निकालना पसंद करते हैं. घर का बना देसी घी सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि इसकी खुशबू और शुद्धता भी इसे खास बनाती है. हालांकि, ज्यादातर लोगों को लगता है कि मलाई से घी बनाना बहुत लंबा और मेहनत वाला काम है. पहले कई दिनों तक मलाई जमा करनी पड़ती है, फिर उसे मथकर मक्खन निकालना होता है और उसके बाद जाकर घी तैयार होता है. इसी झंझट के कारण कई लोग घर पर घी बनाने का प्लान छोड़ देते हैं.

Advertisement

अगर आप भी अब तक इसी झंझट के कारण मलाई से घी नहीं निकालते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको मलाई से घी निकालने का एक आसान तरीका बताने वाले हैं, जिसमें आपको न ज्यादा मेहनत करनी होगी और न ही पहले मक्खन निकालना होगा. इस तरीके में आप बिना मक्खन निकाले सीधे मलाई से बढ़िया, खुशबूदार और शुद्ध देसी घी निकाल सकते हैं. आइए जानते हैं वो आसान तरीका, जिससे कम मेहनत में घर पर भरपूर देसी घी तैयार किया जा सकता है.

क्यों कम निकलता है मलाई से घी?
कई बार लोग शिकायत करते हैं कि काफी दिनों तक मलाई जमा करने के बाद भी घी बहुत कम निकलता है. इसकी सबसे बड़ी वजह मलाई में मौजूद एक्स्ट्रा पानी और नमी होती है. अगर पहले इस नमी को सही तरीके से कम कर दिया जाए, तो घी बनाना आसान हो जाता है और उसका स्वाद भी बेहतर आता है.

मलाई से घी निकलाने की आसान ट्रिक

1.
 फ्रिज में जमा ठंडी मलाई को एक बड़े बर्तन में निकाल लें. अब व्हिस्क, मथनी या बड़े चम्मच की मदद से इसे 3-5 मिनट तक अच्छी तरह से फेंटे लें. इससे मलाई का टेक्शचर मुलायम और क्रीमी हो जाएगा.

2. अब फेंटी हुई मलाई में बहुत ठंडा या बर्फ मिला पानी डालें और दोबारा कुछ मिनट तक फेंटें. ठंडे पानी की वजह से मलाई में मौजूद फैट अलग होने लगता है और ऊपर गाढ़ी परत बनने लगती है.

3. जब फैट अलग होने लगे, तो उसे एक साथ इकट्ठा कर लें. इसके बाद उसमें मौजूद पानी या मट्ठे को निकाल दें. ऐसा करने से बाद में घी पकाते समय ज्यादा झाग नहीं बनता और घी भी ज्यादा साफ निकलता है.

4. अब इकट्ठा किए गए फैट को कड़ाही में डालकर गैस जलाकर पिघला लें और थोड़ा साफ पानी डाल दें. पानी डालने के बाद एक गिलास बीच में रखकर कुछ देर के लिए फ्रिज या फ्रीजर में रख दें. ठंडा होने पर फैट और अच्छी तरह जम जाएगा, जिससे उसे अलग करना आसान हो जाएगा.

5. ऊपर जमा फैट वाले हिस्से को निकालकर एक भारी तले की कड़ाही में डालें. इसे धीमी आंच पर पकाएं. धीरे-धीरे इसमें मौजूद नमी खत्म होने लगेगी और कुछ ही समय में सुनहरे रंग का खुशबूदार देसी घी तैयार हो जाएगा.

घी स्टोर करते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • घी पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही कांच के साफ और सूखे जार में भरें.
  • घी निकालने के लिए हमेशा सूखे और साफ चम्मच का इस्तेमाल करें.
  • कंटेनर में नमी जाने से घी जल्दी खराब हो सकता है.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »