How to Make Bread Pakoda: पकौड़े छोड़िए, झमाझम बारिश में चाय के साथ बनाकर खाएं कुरकुरे ब्रेड पकौड़े, इस चीज को मिलाने से बनेंगे एकदम करारे

How to Make Bread Pakoda: झमाझम बारिश में कड़क चाय के साथ पकौड़े तो हर कोई खाता लेकिन इस बार आप पकौड़े नहीं बल्कि गरमा-गरम और क्रिस्पी ब्रेड पकौड़े ट्राई करें. यहां हम आपको एकदम बाजार जैसे करारे और क्रिस्पी ब्रेड पकौड़े बनाने की रेसिपी बता रहे हैं.

Advertisement
ब्रेड पकौड़ा (Photo: ITG) ब्रेड पकौड़ा (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:00 PM IST

How to Make Bread Pakoda: झमाझम बारिश हो और कड़क चाय के साथ गरमा-गरम करारे ब्रेड पकौड़े हों तो मौसम का मजा दोगुना हो जाता है. पकौड़ों के शौकीनों के लिए ब्रेड पकौड़ा हमेशा से इमोशन रहा है लेकिन हलवाई जैसे एकदम क्रिस्पी और अंदर से चटपटे पकौड़े घर पर बनाना एक कला है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बनाए ब्रेड पकौड़े बाजार जैसे करारे बनें और लंबे समय तक क्रिस्पी रहें तो बेसन के घोल में बस मिला लें यह एक खास चीज जो बारिश के इस मौसम में आपके चाय के समय को और भी शानदार बना देगी. आइए जानते हैं इसकी पूरी और आसान रेसिपी.

Advertisement

सामग्री:  
उबले हुए आलू: 3-4 (मसालेदार स्टफिंग के लिए)

बेसन: 1 कप  
चावल का आटा: 2 बड़े चम्मच (यह है वो जादुई चीज़ जो पकौड़ों को एकदम करारा बनाती है)  
अजवाइन: आधा छोटा चम्मच (पाचन और स्वाद के लिए)  
हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर: स्वादानुसार  
नमक: स्वाद अनुसार  
तेल: तलने के लिए

 
क्रिस्पी ब्रेड पकौड़ा बनाने की विधि:  

सबसे पैन में थोड़ा सा तेल गरम करके जीरा, हरी मिर्च, अदरक, उबले हुए मैश किए हुए आलू, हल्दी, लाल मिर्च, अमचूर पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह भून लें. ऊपर से हरा धनिया मिलाएं और स्टफिंग को ठंडा होने दें.

एक बड़े बर्तन में बेसन और चावल का आटा लें. इसमें अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और नमक डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा और चिकना घोल तैयार कर लें. ध्यान रखें घोल ना तो ज्यादा पतला हो और ना ही बहुत ज्यादा गाढ़ा. चावल का आटा मिलाने से पकौड़े तेल कम सोखते हैं और बहुत क्रिस्पी बनते हैं.  

Advertisement

दो ब्रेड स्लाइस लें, चाहें तो एक पर हरी चटनी और दूसरे पर मीठी चटनी लगाएं. अब तैयार आलू के मसाले की एक परत फैलाएं और दूसरी ब्रेड से ढककर बीच से तिकोना काट लें.  

कढ़ाई में तेल को मीडियम गरम करें. ब्रेड सैंडविच को बेसन के घोल में अच्छी तरह डुबोकर सावधानी से गरम तेल में डालें.  

आंच को मीडियम रखें ताकि पकौड़े अंदर से न हों और बाहर से सुनहरे व कुरकुरे हो जाएं. दोनों तरफ से उलट-पलट कर क्रिस्पी होने तक सेक लें.  

अब इन सुपर-क्रिस्पी ब्रेड पकौड़ों को तीखी हरी चटनी और टोमैटो केचप के साथ गरमा-गरम चाय के प्याले के साथ परोसें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »