Mushroom Chilli Pickle: आम का अचार को हजार बार खाया होगा... अब बनाएं मशरूम-मिर्ची का सुपरहिट चटपटा अचार, बोरिंग खाने में भरेगा स्वाद

How to Make Mushroom Pickle: मशरूम की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी लेकिन क्या आपने मशरूम मिर्च का अचार खाया है. यहां हम आपको मशहूम का चटपटा अचार बनाने का तरीका बता रहे हैं जो आपको आम, नींबू और गाजर के अचार से एक अलग टेस्ट देगा और आपके खाने का जायका भी बढ़ाएगा.

Advertisement
चिली मशरूम का अचार (Photo: ITG) चिली मशरूम का अचार (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:30 AM IST

How to Make Mushroom Pickle: भारतीय थाली में जब तक चटपटा अचार न हो, तब तक खाने का मजा अधूरा ही रहता है. वैसे तो आपने आम, नींबू, गाजर और हरी मिर्च का अचार हजार बार खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी मशरूम का अचार ट्राई किया है. बटन मशरूम में मिर्ची का तीखापन मिक्स करके बनने वाला अचार स्वाद में बेहद लाजवाब होता है और यह आपके साधारण और बोरिंग से बोरिंग खाने में भी बेहतरीन स्वाद भर देता है. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर मशरूम का यह अचार सेहत के लिए भी अच्छा है और इसे बनाना बेहद आसान है. आइए जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान और परफेक्ट तरीका.

Advertisement

सामग्री:

बटन मशरूम – 250 ग्राम (अच्छी तरह धुले और सूखे हुए)

मिर्ची तीखी वाली

सरसों का तेल – आधा कप

पीली या काली सरसों (दरदरी पिसी हुई) – 2 बड़े चम्मच

सौंफ (दरदरी पिसी हुई) – 1.5 बड़ा चम्मच

मेथी दाना – आधा छोटा चम्मच

कलौंजी (मंगरेल) – आधा छोटा चम्मच

अजवाइन – आधा छोटा चम्मच

हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच

कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1.5 छोटा चम्मच

हींग – एक चुटकी

अमचूर पाउडर या नींबू का रस – 1 बड़ा चम्मच

सफेद सिरका (विनेगर) – 2 बड़े चम्मच

नमक – स्वादानुसार

बनाने का तरीका

धुले हुए मशरूम को सूती कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें ताकि उसमें बिल्कुल भी नमी न रहे. अब इन्हें दो या चार टुकड़ों में काट लें.

एक बर्तन में पानी उबालें, उसमें आधा चम्मच नमक डालें और कटे हुए मशरूम को केवल 2 मिनट के लिए उबलते पानी में डालें. इसके बाद तुरंत छान लें और धूप या पंखे के नीचे 1 घंटे के लिए सूती कपड़े पर फैला दें ताकि सारा पानी सूख जाए.

Advertisement

कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें. जब तेल से धुआं निकलने लगे तो गैस बंद कर दें और तेल को हल्का गुनगुना होने दें. अब इसमें हींग, मेथी दाना, अजवाइन और कलौंजी डालें.

गुनगुने तेल में ही पिसी हुई सरसों, सौंफ, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं.

अब मसाले वाले तेल में सुखाए हुए मशरूम डालें और अच्छी तरह मिक्स करें ताकि मसाले की कोटिंग चढ़ जाए. आखिर में सफेद सिरका (विनेगर) मिलाएं जो अचार को खराब होने से बचाएगा और खटास भी देगा.

तैयार मशरूम के अचार को एक साफ, सूखे और कांच के एयरटाइट जार में भरकर रख लें. इसे आप तुरंत भी खा सकते हैं, लेकिन अगर 2 से 3 दिन तक रोजाना इसे थोड़ी धूप दिखा दें तो मसालों का स्वाद मशरूम के अंदर तक अच्छी तरह समा जाएगा और अचार का स्वाद दोगुना हो जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »