Low Water Pressure: नल से टप-टप आ रहा है पानी? प्लंबर बुलाने से पहले कर लें ये आसान काम, मिनटों में मिल सकती है राहत

Low Water Pressure: घर के नल से पानी का प्रेशर कम हो गया है? हर बार प्लंबर बुलाने की जरूरत नहीं. आज हम आपको पानी का प्रेशर कम होने की वजह, उसे बढ़ाने के आसान तरीके, वॉटर प्रेशर बूस्टर पंप और ऐसी जरूरी टिप्स बताने वाले हैं, जो आपकी परेशानी और खर्च दोनों कम कर सकती हैं.

Advertisement
पानी के नल में कई बार कुछ चीजें फंस जाती हैं, जिसकी वजह से फ्लो कम  हो जाता है. (Photo: ITG) पानी के नल में कई बार कुछ चीजें फंस जाती हैं, जिसकी वजह से फ्लो कम हो जाता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:19 AM IST

Low Water Pressure: घर में रहते-रहते कई तरह की समस्याएं सामने आने लगती हैं. ये समस्याएं लोगों को बहुत परेशान करती हैं. इन्हीं में से एक नलों से टप-टप चपकता पानी होता है. क्या आपके घर के नल से पहले की तरह तेज पानी नहीं आता? बाल्टी भरने में ज्यादा समय लगने लगा है या किचन और बाथरूम में पानी की धार बहुत ही धीमी हो गई है? अगर हां, तो हो सकता है बाकी लोगों की तरह आप भी तुरंत प्लंबर को बुला रहे हों.

अगर आप प्लंबर को फोन करने वाले हैं, तो रुक जाएं. हर बार प्लंबर को बुलाकर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती है. दरअसल, हर बार कोई बड़ी खराबी हो ऐसा जरूरी नहीं है. कई बार छोटी-सी वजह से पानी का प्रेशर कम हो जाता है, जिसे ठीक करने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाए जा सकते हैं. ये उपाय बिना प्लंबर के ही नलों में कम आने वाले प्रेशर को ठीक कर सकते हैं. आइए जानते हैं पानी का प्रेशर कम होने की वजह और उसे बढ़ाने के आसान तरीके क्या हैं.

एयर बैंड से मिल सकती है राहत
अगर आपके घर की पाइपलाइन पुरानी है और उसे बदलना पॉसिबल नहीं है, तो एयर बैंड वॉटर प्रेशर ठीक करने के लिए आसान ऑप्शन हो सकता है. इसे पाइप के मोड़ वाले हिस्से पर लगाया जाता है. कई मामलों में इससे पानी का फ्लो बेहतर हो जाता है. ये लगाने से नल से पहले की तुलना में पानी तेज आने लगता है. खास बात ये है कि इसे लगवाने में ज्यादा खर्च भी नहीं होता है.

Advertisement

वॉटर प्रेशर बूस्टर पंप भी है असरदार ऑप्शन
अगर नॉर्मल उपायों से फायदा नहीं मिल रहा, तो वॉटर प्रेशर बूस्टर पंप लगवाया जा सकता है. ये एक ऑटोमैटिक डिवाइस होती है, जो पानी की लाइन या ओवरहेड टैंक से जुड़ती है. जैसे ही आप नल खोलते हैं, ये अपने आप चालू होकर पानी के प्रेशर को बढ़ाने में मदद करती है. इससे बाथरूम, रसोई और घर के दूसरे नलों में भी पानी का फ्लो बेहतर हो सकता है.

पानी का प्रेशर कम क्यों हो जाता है?
पानी का प्रेशर कम होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं.

  • पाइपलाइन में कहीं लीकेज होना.
  • पाइप के अंदर मिट्टी, कचरा या जंग जमा हो जाना.
  • नल का एरेटर जाम हो जाना.
  • पानी की टंकी में पानी का स्तर कम होना.
  • कुछ मामलों में पानी की मोटर की क्षमता कम होना या सही से काम न करना.

नल का एरेटर भी जरूर चेक करें
अगर सिर्फ एक ही नल से पानी कम आ रहा है, तो सबसे पहले उसका एरेटर (नल का एरेटर एक छोटा सा जालीदार डिवाइस है जो नल के सिरे (टोंटी) पर लगाया जाता है.) खोलकर साफ करें. कई बार उसमें धूल, रेत या छोटे कण फंस जाते हैं, जिससे पानी की धार धीमी हो जाती है. सफाई के बाद अक्सर पानी का फ्लो पहले जैसा हो जाता है.

Advertisement

कब बुलाना चाहिए प्लंबर?
अगर बार-बार पानी का प्रेशर कम हो रहा है और इस तरह के घरेलू उपाय करने के बाद भी समस्या खत्म नहीं हो रही, तो प्लंबर को बुलाना ही अच्छा रहता है. खासकर अगर पाइपलाइन में लीकेज हो, मोटर सही होने के बावजूद पानी कम आ रहा हो या पाइप के अंदर कोई बड़ी ब्लॉकेज हो, तो खुद रिपेयर करने की बजाय किसी एक्सपर्ट से चेक करवाना ही सही रहता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »