How to Get Rid Of Rats: चूहों ने कर दिया नाक में दम? घर के कोनों में छिड़कें ये मसाला, उल्टे पैर भाग जाएंगे बाहर!

चूहे, छिपकली हो या फिर सांप ही क्यों ना हो, इन सभी जानवरों को घर से दूर रखने के लिए घरेलू नुस्खे बहुत कारगार साबित होते हैं. चूहों को भगाने के लिए भी आप रसोई के एक मसाले का इस्तेमाल कर सकते हैं, आइए बताते हैं कि यह मसाला कौन-सा है और इसका कैसे इस्तेमाल करना चाहिए.

Advertisement
चूहे के सूंघने की शक्ति तेज होती है. (PHOTO:ITG/AI) चूहे के सूंघने की शक्ति तेज होती है. (PHOTO:ITG/AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:00 PM IST

How to Get Rid Of Rats: गर्मियों में चूहों का आना घर में आना जाना शुरू हो जाता है और यह घरों में बच्चे दे देते हैं.इसकी वजह से घरों में अजीब-सी बदबू आती है और यह घरों में गंदगी भी मचाते हैं. चूहे घरो में कूड़़ा इधर-उधर फैला देते हैं और कपड़ों भी काटते हैं.इस वजह से लोग इनसे बुरी तरह से परेशान हो जाते है और आसानी से यह घर ले भागते भी नहीं हैं.

Advertisement

कई लोग इन्हें भगाने के लिए केमिकल या जहर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे बच्चों और पालतू जानवरों को भी खतरा हो सकता है. ऐसे में आप बिना किसी केमिकल के एक आसान घरेलू उपाय अपना सकते हैं. इसमें आपकी मदद रसोई में मौजूद मसाला करेगा. इस मसाले को अगर आप अपने घर में छिड़क देते हैं तो इसकी स्मेल से ही चूहे घर से दूर भाग जाते हैं.

चूहों को घर से निकालने के लिए ऐसे आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है और अपने आप ही चूहे उल्टे पैर घर से निकल जाते हैं. आइए जानते हैं रसोई में मौजूद यह मसाला कौन-सा है, जिसे सूंघते ही चूहे डरकर भाग निकलते हैं.

चूहों के लिए काल है यह मसाला!

रसोई में मौजूद काली मिर्च पाउडर चूहों को भगाने में रामबाण माना जाता हैस क्योंकि इसकी तेज स्मेल चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं आती और वे उस जगह से दूर भागने लगते हैं. खास बात यह है कि यह उपाय पूरी तरह नेचुरल है और इसे इस्तेमाल करना भी बिल्कुल आसान है.

Advertisement

कैसे करें काली मिर्च का इस्तेमाल?

घर में  रसोई के कोने, सिंक के नीचे, स्टोर रूम, अलमारी के पीछे या दरवाजों के आसपास चूहें सबसे ज्यादा दिखाई देते हैं, इसलिए आपको इन जगहों पर थोड़ा-सा काली मिर्च पाउडर छिड़क देना है.

आप चाहे को काली मिर्च को पानी में मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें और फिर अपने घर के कोने-कोने में डाल दें. 

इसके अलावा कॉटन बॉल पर भी थोड़ा पेपरमिंट ऑयल और काली मिर्च पाउडर डालकर आप अपने घर में रख सकते हैं.

इसकी तेज स्मेल चूहों को घर के अंदर आने से रोकती है और घर में मौजूद चूहे भी दुम दबाकर बाहर भाग जाते हैं. 

क्यों असरदार है काली मिर्च?

यह बात तो आप जानते ही होंगे कि चूहों की सूंघने की शक्ति बहुत तेज होती है और इसलिए वो जल्दी से किसी भी स्मेल को महसूस कर लेते हैं. मगर चूहों को काली मिर्च की तीखी गंध बिल्कुल पसंद नहीं है और इसलिए वो उन जगहों से दूर भागते हैं जहां पर उनको काली मिर्च की स्मेल आती है. 

घर से दूर रखने के लिए अपनाएं ये आदतें

  • घर में खाने-पीने की चीजें खुली न छोड़ें.
  • कूड़ेदान को हमेशा ढककर रखें.
  • दीवारों या दरवाजों के छेद बंद कर दें, ताकि चूहों के आने का रास्ता बंद हो सके.
  • रसोई और स्टोर रूम की नियमित सफाई करें.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement