How to make skin glowing: महंगे साबुन और फेसवॉश की जगह इस चीज से धोएं फेस, चेहरे पर आएगा गुलाबी निखार

How to make skin glowing: क्या आपकी भी गर्मी में स्किन टैन और झुलस गई है और आप अपनी स्किन पर वापस ग्लो और निखार लाना चाहते हैं तो ऐसे में यहां हम आपको एक बेहद असरदार घरेलू नुस्खे बता रहे हैं जो आपकी स्किन को बिना किसी केमिकल ही साफ और ग्लोइंग कर सकता है.

Advertisement
ऐसे आएगा चेहरे पर गुलाबी निखार (Photo: ITG) ऐसे आएगा चेहरे पर गुलाबी निखार (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:24 PM IST

How to make skin glowing: आजकल उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है. तेज गर्मी, धूप, पसीना और प्रदूषण में अगर आपके चेहरे की चमक भी खो गई है तो यहां हम आपको इससे इससे निजात पाने का एक असरदार तरीका बता रहे हैं. हम अक्सर स्किन को डीप क्लीन करने के लिए महंगे साबुन और फेसवॉश खरीदते हैं जिनमें मौजूद कठोर केमिकल्स हमारी त्वचा के प्राकृतिक तेल को सोख लेते हैं.

Advertisement

ऐसे में घर में तैयार होने वाला मसूर दाल का फेस पैक बेहतरीन प्राकृतिक क्लींजर है जो ना केवल आपकी स्किन की गहराई से सफाई करेगा बल्कि टैनिंग और धूप से डल हुई स्किन पर गुलाबी निखार भी वापस लाएगा. ये फेस पैक डेड स्किन सेल्स को हटाकर उसे मुलायम और चमकदार बनाता है. अगर आप भी केमिकल फ्री स्किनकेयर रूटीन अपनाना चाहते हैं तो मसूर दाल का फेसपैक आपके ब्यूटी रूटीन का हिस्सा जरूर होना चाहिए.

कैसे बनाएं और कैसे करें इस्तेमाल 
सामग्री:

मसूर दाल का पाउडर: 2 बड़े चम्मच

कच्चा दूध: 3-4 चम्मच (ड्राई स्किन के लिए) या गुलाब जल (ऑयली स्किन के लिए)

शहद: 1 छोटा चम्मच

एक चुटकी हल्दी

बनाने और लगाने का तरीका

मसूर की दाल को अच्छी तरह सुखाकर बारीक पीस लें और एक एयरटाइट कंटेनर में स्टोर कर लें.

Advertisement

एक बाउल में 2 चम्मच दाल का पाउडर लें. इसमें कच्चा दूध या गुलाब जल मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें. अब इसमें शहद और हल्दी मिलाएं.

चेहरे को सादे पानी से धो लें. अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाएं.

10-15 मिनट तक सूखने दें. जब यह हल्का सूख जाए, तो हाथों में थोड़ा पानी लेकर सर्कुलर मोशन में स्क्रब करते हुए इसे साफ करें.

अंत में ठंडे पानी से चेहरा धो लें. आपको पहली बार में ही त्वचा में फर्क महसूस होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement