गेंदे के पौधे पर सिर्फ आ रही हैं पत्तियां और नहीं खिल रहे फूल? घर की इन 3 चीजों से बनाएं खाद, भर-भर कर आएंगे फूल

How To Get More Flowers On Marigold Plant: अगर आपके गेंदे के पौधे पर फूल नहीं खिल रहे हैं, तो महंगे फर्टिलाइजर खरीदने के बजाय घर पर ही केले के छिलके, सरसों की खली और गोबर की खाद से जैविक खाद तैयार कर सकते हैं. इन्हें डालने से आपका पौधा सर्दियों में फूलों से भर जाएगा.

Advertisement
गेंदे के पौधे के लिए केले के छिलकों की छाद भी बहुत फायदेमंद होती है. (Photo: ITG) गेंदे के पौधे के लिए केले के छिलकों की छाद भी बहुत फायदेमंद होती है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:45 AM IST

How To Get More Flowers On Marigold Plant: सर्दियों का मौसम आते ही बालकनी और छत पर गेंदे के पीले-नारंगी फूलों से घर को सजाने का मन करने लगता है. लेकिन कई बार पौधे में पत्तियां तो खूब आती हैं, पर फूल कम खिलते हैं. कुछ पौधों में कलियां आने के बाद भी उनकी ग्रोथ अच्छी नहीं होती. ऐसे में लोग अपने पौधे की ग्रोथ को सुधारने और फूलों की संख्या बढ़ाने के लिए बाजार से महंगे खाद और फर्टिलाइजर खरीदने लगते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो रुक जाएं. आप गेंदे के पौधे की सही देखभाल करने के लिए घर की चीजों से खाद बन सकते हैं.  

Advertisement

अगर आप चाहते हैं कि दिवाली पर और सर्दियों में आपका गेंदे का पौधा हरा-भरा रहे और उसमें अच्छी तरह फूल खिलें, तो मिट्टी की सेहत सुधारने पर ध्यान दें. केले के छिलके, सरसों की खली और अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद का सही तरीके से इस्तेमाल पौधे को पोषण देने में मदद कर सकता है. चाहते हैं कि दिवाली पर पौधे पर ढेरों फूल खिलें, तो इन चीजों को जरूर डालना चाहिए. आइए जानते हैं इन तीनों खाद को तैयार करने और गमले में इस्तेमाल करने का आसान तरीका. 

1. केले के छिलकों से बनाएं घर पर खाद: केला खाने के बाद उसके छिलके अक्सर कूड़ेदान में चले जाते हैं, लेकिन इन्हें पौधों के लिए खाद बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है. केले के छिलकों में पोटेशियम समेत बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जो पौधों की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. हालांकि, सिर्फ केले के छिलकों की खाद से ही पौधे में ढेर सारे फूल आने की गारंटी नहीं होती.

Advertisement

खाद बनाने का तरीका: सबसे पहले दो से तीन केले के छिलकों को छोटे टुकड़ों में काट लें. इन्हें अच्छी तरह धूप में सुखाएं और फिर मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें. ध्यान रखें कि छिलके पूरी तरह सूखे हों, ताकि उन्हें स्टोर करते समय नमी और फफूंदी की समस्या न हो.

गमले में कैसे डालें?
गेंदे के मीडियम शेप के गमले की ऊपरी मिट्टी में थोड़ी मात्रा में यह पाउडर मिलाएं. इसके बाद हल्का पानी दें. जरूरत से ज्यादा पाउडर डालने से बचें और बार-बार खाद डालने के बजाय पौधे की ग्रोथ पर नजर रखें.

2. गेंदे की ग्रोथ के लिए इस्तेमाल करें सरसों की खली: सरसों का तेल निकालने के बाद बचने वाली खली का इस्तेमाल बागवानी में किया जाता है. इसमें नाइट्रोजन समेत कई पोषक तत्व होते हैं, जो पौधे की पत्तियों और नई स्टेम की ग्रोथ में मदद कर सकते हैं. लेकिन इसका इस्तेमाल सही मात्रा में करना जरूरी है. ज्यादा गाढ़ा घोल या अधिक मात्रा में खली डालने से पौधे की जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है.

ऐसे तैयार करें खाद: थोड़ी मात्रा में सरसों की खली को पानी में भिगोकर रखें. इस्तेमाल करने से पहले इसे अच्छी तरह पतला कर लें. इसकी मात्रा और भिगोने का समय उस बात पर निर्भर करता है कि आखिर खली किस तरह की है. इसलिए पैकेट पर दिए इंस्ट्रक्शंस का पालन करना बेहतर है.

Advertisement

पौधे में डालते समय रखें ध्यान: इस घोल को सीधे पौधे के तने पर डालने के बजाय मिट्टी में डालें. पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं, तो बहुत कम मात्रा से शुरुआत करें. जरूरत से ज्यादा खाद डालने से बचें, क्योंकि इससे पौधे की जड़ों को नुकसान हो सकता है.

3. गोबर की खाद से सुधारें मिट्टी की सेहत: अगर आप गेंदे के पौधे की मिट्टी को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो अच्छी तरह सड़ी हुई पुरानी गोबर की खाद एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. यह मिट्टी में ऑर्गेनिक पदार्थ बढ़ाने और उसकी क्वालिटी सुधारने में मदद करती है. इससे मिट्टी में नमी बनाए रखने और जड़ों की ग्रोथ के लिए बेहतर माहौल बन सकता है.

इस्तेमाल करने का सही तरीका: गमले में नया पौधा लगाते समय मिट्टी के साथ थोड़ी मात्रा में अच्छी तरह सड़ी हुई गोबर की खाद मिला सकते हैं. अगर गेंदे का पौधा पहले से लगा हुआ है, तो गमले की ऊपरी मिट्टी को हल्का ढीला करके थोड़ी खाद मिलाएं और पानी दें.

ध्यान रहे कि ताजा गोबर का इस्तेमाल न करें. इसमें मौजूद अमोनिया और अन्य तत्व पौधे की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. खाद पूरी तरह से सड़ी हुई और कंपोस्ट की तरह तैयार होनी चाहिए.

खाद डालने के बाद भी नहीं खिल रहे फूल? इन बातों पर दें ध्यान
सिर्फ खाद डालने से गेंदे के पौधे में ढेर सारे फूल नहीं खिलते. इसके लिए धूप, पानी और पौधे की नियमित देखभाल भी जरूरी है.

  • धूप का रखें ध्यान: गेंदे के पौधे को रोजाना करीब 5-6 घंटे सीधी धूप मिलना बेहतर रहता है. गमले को ऐसी जगह रखें, जहां पर्याप्त रोशनी आती हो.
  • पानी सोच-समझकर दें: गमले की मिट्टी सूखने लगे, तभी जरूरत के हिसाब से पानी दें. मिट्टी में लगातार पानी भरा रहने से जड़ें खराब हो सकती हैं.
  • सूखे फूलों को हटाएं: पौधे पर मुरझाए फूलों को समय-समय पर हटा दें. इससे पौधे को नए फूल और शाखाएं विकसित करने में मदद मिल सकती है.
  • मिट्टी को सख्त न होने दें: गमले की ऊपरी परत को हल्के हाथों से ढीला करें. ध्यान रखें कि इससे पौधे की जड़ों को नुकसान न पहुंचे.
  • बार-बार खाद न डालें: जरूरत से ज्यादा खाद देने से पत्तियां तो बढ़ सकती हैं, लेकिन पौधे को नुकसान भी हो सकता है. खाद की मात्रा और इस्तेमाल के बीच का अंतराल पौधे की कंडीशन के अनुसार रखें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »