How To Dye Hairs Without Color: 20-30 की उम्र में दिखने लगे सफेद बाल? केमिकल डाई छोड़ें, 10 सेकंड का ये देसी जुगाड़ आएगा बहुत काम

Premature White Hair Remedy: कम उम्र में सफेद बालों की समस्या से परेशान हैं? केमिकल डाई के बजाय घर पर बादाम, कलौंजी और एलोवेरा जेल से नेचुरल रूट टचअप पाउडर बनाएं. ये कुछ ही सेकंड में सफेद बालों को छुपाने का सबसे आसान और सुरक्षित घरेलू नुस्खा है.

Advertisement
बालों की रूट्स का टचअप करने के लिए बादाम और कलौंजी में कुछ चीजें मिलाकर कलर बनाया जा सकता है.(Photo: ITG) बालों की रूट्स का टचअप करने के लिए बादाम और कलौंजी में कुछ चीजें मिलाकर कलर बनाया जा सकता है.(Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:48 AM IST

आजकल 20-30 की उम्र में ही बाल सफेद होने की समस्या आम होती जा रही है. बढ़ते प्रदूषण और गलत खानपान के कारण टीनएजर्स तक के बाल सफेद होने लगे हैं. ऐसे में लोग सभी लोग केमिकल वाली डाई की तरफ भागते हैं. हालांकि, फिर कुछ दिन बाद ही ये बाल फिर से सफेद दिखाई देने लगते हैं. कई बार तैयार होते समय शीशे में अचानक सामने की तरफ एक-दो सफेद बाल नजर आ जाते हैं. ऐसे में पूरा हेयर कलर या मेहंदी लगाना न तो आसान लगता है और न ही इतना समय होता है.

इसके साथ ही बार-बार केमिकल वाले हेयर कलर का इस्तेमाल बालों को नुकसान भी पहुंचा सकता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आप रसोई में रखी कुछ चीजों से घर पर ही एक बहुत नेचुरल रूट टचअप पाउडर बना सकते हैं. ये पाउडर आपके बहुत काम आ सकता है. इसे लगाने में कुछ ही सेकंड लगते हैं और इससे सफेद बाल आसानी से छिपाए जा सकते हैं. 

क्यों खास है ये नेचुरल रूट टचअप पाउडर?

1. केमिकल से बचाव: इस रूट टचअप पाउडर में इस्तेमाल होने वाली ज्यादातर चीजें घर की रसोई में मिल जाती हैं. इसलिए बार-बार केमिकल वाले हेयर कलर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती.

Advertisement

2. कुछ ही सेकंड में काम: पूरे सिर पर कलर लगाने की बजाय सिर्फ जहां सफेद बाल दिख रहे हों, वहां इसे लगाया जा सकता है. इससे समय की भी बचत होती है.

3. लगाने के बाद बाल धोने की जरूरत नहीं: इसे लगाने के बाद तुरंत बाहर जा सकते हैं. अलग से बाल धोने या लंबे इंतजार की जरूरत नहीं होती है.

इसे बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

  • 8-10 बादाम
  • 1 चम्मच कलौंजी
  • 1 चम्मच देसी घी
  • कुछ करी पत्ते
  • थोड़ा सा कोको पाउडर
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल
  • थोड़ी सी रूई

घर पर ऐसे तैयार करें नेचुरल टचअप पाउडर

1.
 इस रूट टचअप पाउडर को बनाने के लिए सबसे पहले बादाम को हल्का कूट लें. अब रूई में बादाम के टुकड़े, कलौंजी और करी पत्ते रखकर एक छोटी पोटली बना लें. इसे दीपक की बाती जैसी शेप दे दें.

Advertisement

2. इस बाती पर आपको देसी घी डालना है और इसे मिट्टी के दीये में रखकर जला दें.

3. जलते हुए दीये के ऊपर स्टील की प्लेट रख दें. दीये से निकलने वाला धुआं प्लेट पर जमा होकर काली कालिख बन जाता है. ये आपके सफेद बालों को काला करने में मदद करता है.

4. दीया बुझने और प्लेट ठंडी होने के बाद कालिख को खुरचकर एक छोटी डिब्बी में निकाल लें.

5. अब इसमें थोड़ा सा कोको पाउडर और एक चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें. तैयार मिक्शचर को फ्रिज में स्टोर करके रख दें.

कैसे लगाएं?
जब भी सामने की तरफ सफेद बाल दिखें, तो मेकअप ब्रश या साफ टूथब्रश की मदद से इस मिक्सचर को बालों की जड़ों पर हल्के हाथों से लगा दें. इससे सफेद बाल कुछ ही सेकंड में छिप सकते हैं.

ये एक घरेलू नुस्खा है और इसका असर हर व्यक्ति के बालों पर अलग हो सकता है. अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है या किसी चीज से एलर्जी है, तो पहले इसका पैच टेस्ट जरूर करें. इसके साथ ही, अगर बाल तेजी से सफेद हो रहे हैं या झड़ रहे हैं, तो किसी स्किन एक्सपर्ट से सलाह लेना ही अच्छा रहेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »