आधा अप्रैल बीत चुका है और बच्चों ने जैसे-तैसे नई क्लास में एडजस्ट कर लिया, लेकिन माता-पिता के सिर में अभी भी दर्द है. वो दर्द बच्चों की नई किताबों और कॉपियों के ढेर पर कवर चढ़ाने का है. माता-पिता को कवर चढ़ाना आज भी दुनिया के सबसे उबाऊ और थका देने वाले कामों में से एक लगता है. जैसे-जैसे महीना बीत रहा है, वैसे-वैसे स्कूल डायरी में 'कवर योर बुक्स' के रिमार्क आने शुरू हो गए होंगे, लेकिन आलस और कल कर लेंगे के चक्कर में ये काम अभी भी अटका पड़ा है.
कई माता-पिता तो सिर्फ इसलिए इस काम को टालते रहते हैं क्योंकि वो कैंची, टेप और टेढ़े-मेढ़े कटने वाले ब्राउन पेपर की मशक्कत से बचना चाहते हैं. अगर आप भी उन्हीं माता-पिता में शामिल हैं, जिन्होंने अब तक अपने बच्चों की किताब-कॉपियों पर कवर नहीं चढ़ाया है, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपको कवर चढ़ाने की एक ऐसी ट्रिक बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से मिनटों में पूरे साल का सिलेबस पर कवर चढ़ा लेंगे.
क्या है ये आसान ट्रिक?
अक्सर आप जब भी कवर चढ़ाने बैठते हैं और ब्राउन पेपर या प्लास्टिक कवर काटते हैं, तभी गड़बड़ होने लगती है. कितना भी नाप लेकर और सावधानी से आप कवर पर कैंची चला लें, लेकिन वो अक्सर आढ़ा-टेढ़ा ही कटता है. लेकिन वायरल हो रही इस ट्रिक में न तो कैंची की जरूरत है और न ही ज्यादा मेहनत की. आप इस ट्रिक की मदद से किसी झंझट के आसानी से कवर चढ़ा लेंगे.
दरअसल, नोटबुक और किताबों के पन्ने किनारों पर स्टेपल या बाइंड होते हैं, जिससे उनके बीच हल्का सा गैप बना रहता है. इसी छोटे से गैप का इस्तेमाल करके कवर को बिना काटे आसानी से फिट किया जा सकता है.
कैसे इस ट्रिक की मदद से चढ़ाएं कवर?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस आसान ट्रिक को देखकर लोग हैरान हैं. उन्हें लग रहा है कि इतना सिंपल तरीका उन्हें पहले कभी ध्यान क्यों नहीं आया.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क