AC नहीं है तो भी कमरा रहेगा ठंडा! सिर्फ एक तौलिए से गर्मी और उमस होगी दूर, जानें 3 आसान स्टेप्स

गर्मी और उमस में बिना AC कम भी कमरा ठंडा रहेगा. सिर्फ एक तौलिए से गर्मी और उमस दूर हो सकती है. हम आपको 3 स्टेप्स बताएंगे जो कमरे को ठंडा रखने में मददगार होंगे. ठंडे पानी में भिगोए गए नम तौलिए की मदद से कमरे में ठंडक का एहसास पाया जा सकता है.

Advertisement
AC का देसी जुगाड़ (Photo-ITG) AC का देसी जुगाड़ (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:18 PM IST

गर्मी की रातों में जब कमरा भट्टी की तरह तपने लगे या उमस भरे मौसम में पसीने सूखने का नाम न लें तो किसी भी चीज से ठंडक और सुकून पाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में पंखा भी गर्म हवा ही घुमाता रहता है और AC चलाने पर बिजली का बिल बढ़ने का डर सताने लगता. इसकी वजह से रात को नींद आना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में लोगों को समझ नहीं आता है कि आखिर वो गर्मी और उमस से होने वाली चिपचिपाहट से निजात कैसे पाएं. अगर आप भी सोच रहे हैं कि आपको इन दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए किसी महंगे कूलिंग गैजेट की जरूरत होगी तो आप गलत हैं. घर में रखा एक साधारण तौलिया और ठंडा पानी ही इस काम में आपकी मदद कर सकता है.

Advertisement

जी हां, आप महज एक तौलिए की मदद से गर्मी और चिपचिपाहट से छुटकारा पाकर ठंडक का एहसास कर सकते हैं. हालांकि, अगर मौसम में नमी बहुत ज्यादा है, तो ये ट्रिक उतनी असरदार नहीं होती है. कम नमी वाले मौसम में इसका असर ज्यादा अच्छा दिखता है.

स्टेप 1: तौलिए को ठंडे पानी में भिगोएं
इस ट्रिक से कमरे को ठंडा करने के लिए सबसे पहले आपको एक बड़ा तौलिया लेना होगा और उसे ठंडे पानी में अच्छी तरह भिगो दें. इसके बाद उसे इतना निचोड़ें कि वो गीला रहे, लेकिन उसमें से पानी ना टपक रहा हो.  

दरअसल, बहुत ज्यादा पानी से भरा तौलिया कमरे में नमी बढ़ा सकता है और हवा के गुजरने में भी रुकावट पैदा कर सकता है. इसलिए तौलिया अच्छी तरह नम होना चाहिए, लेकिन पूरी तरह पानी से लथपथ नहीं.

Advertisement

स्टेप 2: खिड़की के सामने तौलिया लटकाएं
जब आप तौलिए को पानी में अच्छे से भिगोकर निचोड़ लें तब कमरे की खिड़की खोलें और गीले तौलिए को इस तरह लटकाएं कि बाहर से आने वाली हवा उसके कॉन्टैक्ट में आए. हवा जब तौलिए के गीले रेशों से होकर कमरे में आएगी, तो पानी के इवैपोरेट होने का प्रोसेस शुरू होगा.

इससे गर्म हवा कुछ ठंडी महसूस हो सकती है. अगर कमरे में पंखा है, तो उसे भी चलाया जा सकता है ताकि हवा का सर्कुलेशन बेहतर हो. हालांकि, सिर्फ पंखा कमरे का टेंपरेचर कम नहीं करता, बल्कि हवा को घुमाकर शरीर को ठंडक का एहसास कराता है.

स्टेप 3: तौलिया सूखने पर दोबारा गीला करें
कुछ समय बाद जब तौलिया सूख जाए, तो उसे फिर से पानी में भिगोकर निचोड़ें और दोबारा लटका दें. अगर रात का टेंपरेचर बहुत गर्म हो तो आपको ये प्रोसेस एक से ज्यादा बार करनी पड़ सकती है.

याद रखें कि इस तरीके से कमरे को ठंडा करने के लिए कमरे में थोड़ा एयरफ्लो होना जरूरी है. खिड़की के अलावा आप तौलिए को दरवाजे के पास भी लटका सकते हैं, जहां से हवा पास होती हो. 

दोपहर में पर्दे बंद रखने से भी कम होगी गर्मी
दिनभर सूरज की तेज रोशनी से कमरे की दीवारें, खिड़कियां और फर्नीचर गर्म हो जाते हैं. यही गर्मी रात में कमरे को ज्यादा तपाती है. इसलिए दोपहर के समय, खासकर तेज धूप के दौरान, ब्लैकआउट पर्दे या ब्लाइंड्स बंद रखें. इससे कमरे के अंदर गर्मी कम जमा होगी और रात में तौलिए वाली ट्रिक का असर भी बेहतर महसूस हो सकता है.

कैसे काम करती है ये ट्रिक
ये तरीका पानी के इवैपोरेशन के प्रिंसिपल पर काम करता है. आसान भाषा में समझें तो जब गीले कपड़े से होकर गर्म हवा गुजरती है, तो पानी भाप बनकर उड़ता है और इस प्रोसेस में हवा की गर्मी कम होती है.

Advertisement

हर मौसम में काम नहीं करती ये ट्रिक
ये तरीका कम नमी वाले मौसम में ज्यादा असरदार होता है. अगर आपके इलाके में पहले से ही हवा में नमी बहुत ज्यादा है, तो पानी का इवैपोरेशन धीमा हो सकता है. ऐसे में तौलिया कमरे में ठंडक देने के बजाय उमस और चिपचिपाहट बढ़ा सकता है. इसलिए बहुत ज्यादा गर्मी के दौरान ये AC का ऑप्शन नहीं है. लेकिन रातों में नॉर्मल तरह से गर्मी है, जब कमरे में हल्की हवा आती हो और नमी कम हो, तो ये आसान और कम खर्च वाला तरीका सोने में राहत दे सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »