तंदूर जैसा तप रहा है कमरा? लगातार AC चलाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, पंखे के साथ करें ये 3 जुगाड़; हो जाएगा ठंडा

Room Cooling Hacks: भयंकर गर्मी में बिना AC के कमरा ठंडा रखना चाहते हैं तो ये काम मुश्किल नहीं है. आप साधारण पंखे की मदद से भी अपने कमरे में ठंडक बनाए रख सकते हैं. इसके लिए आपको 3 देसी जुगाड़ करने की जरूरत पड़ेगी. वो करने के बाद आपको कमरा ठंडा करने के लिए लगातार AC चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Advertisement
आप कमरे को पंखे की मदद से भी आसानी से ठंडा बनाए रख सकते हैं. (Photo: ITG) आप कमरे को पंखे की मदद से भी आसानी से ठंडा बनाए रख सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:42 AM IST

गर्मियों का मौसम आते ही घर के कमरे भट्टी जैसे लगने लगते हैं. दिनभर धूप और उमस की वजह से हालत ऐसी हो जाती है कि पंखा चलने के बावजूद भी चैन नहीं मिलता. कई बार तो ऐसा महसूस होता है जैसे कमरे में नहीं, बल्कि किसी तंदूर में बैठे हों. हर किसी के घर में AC हो ये जरूरी नहीं है और अगर है भी तो लगातार चलाना बिजली के बिल को भी बढ़ा देता है. ऐसे में लोग चाहते हैं कि उनका कमरा/घर बिना ज्यादा खर्चा किए घर थोड़ा ठंडा बना रहे.

Advertisement

अगर आप भी ऐसे ही जुगाड़ की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपको अपने कमरे या घर का बिना AC सिर्फ पंखे का इस्तेमाल करके ठंडा बनाने की ट्रिक्स बताने वाले हैं. दरअसल, सिर्फ पंखा चलाना काफी नहीं होता है, बल्कि उसे सही तरीके से इस्तेमाल करना ज्यादा जरूरी होता है. कुछ छोटे-छोटे और आसान जुगाड़ अपनाकर आप अपने कमरे को पहले से ठंडा कर सकते हैं. खास बात ये है कि इन ट्रिक्स में न ज्यादा मेहनत लगती है और न ही ज्यादा पैसे खर्च होते हैं. अगर आप भी गर्मी से परेशान हैं और चाहते हैं कि कमरा बिना AC के भी थोड़ा ठंडा लगे, तो ये आसान टिप्स आपके बहुत काम आ सकते हैं.

1. रात में बनाएं क्रॉस वेंटिलेशन: जब शाम या रात में बाहर का तापमान कम हो जाए, तब घर की सामने और पीछे वाली खिड़कियां खोल दें. इससे हवा एक तरफ से अंदर आएगी और दूसरी तरफ से बाहर निकलेगी. अगर बीच में पंखा लगा दें तो ठंडी हवा पूरे कमरे में तेजी से फैलती है और कमरे में काफी ठंडक महसूस होती है. कम से कम आपके पसीने चूना बंद हो जाते हैं.

Advertisement

2. पंखे के सामने रखें बर्फ: अगर पंखा सिर्फ गर्म हवा दे रहा है तो उसके सामने बर्फ से भरा बाउल या जमी हुई पानी की बोतल रख दें. इससे जब हवा बर्फ से होकर गुजरती है तो थोड़ी ठंडी महसूस होती है. ये तरीका छोटे कमरे को ठंडा बनाए रखने के लिए बहुत असरदार माना जाता है.

3. गीला तौलिया भी करेगा कमाल: पंखे के पास गीला तौलिया या चादर टांगने से भी आप सुकून की सांस ले सकते हैं. इससे हवा में ठंडक महसूस होती है और कमरा थोड़ा कूल लगता है. कई लोग इस ट्रिक का इस्तेमाल गर्म रातों में करते हैं ताकि नींद आराम से आ सके.

4. सही दिशा में लगाएं पंखा: एक्सपर्ट्स के मुताबिक पंखा हवा को ठंडा नहीं करता, बल्कि हवा को घुमाकर शरीर को ठंडक महसूस कराता है. इसलिए सही दिशा में पंखा लगाना जरूरी है. पंखे को खिड़की की तरफ बाहर की ओर लगाना चाहिए ताकि कमरे की गर्म हवा बाहर निकल सके. 

इन ट्रिक्स से भी गर्मी होगी कम 

1. दिन में खिड़कियां रखें बंद: कई लोग मानते हैं कि दिनभर खिड़कियां खुली रखने से हवा आएगी और गर्मी कम महसूस होगी. लेकिन ऐसा नहीं है. तेज गर्मी में बाहर की गर्म हवा कमरे को और ज्यादा गर्म कर देती है. इसलिए दिन के समय खिड़कियां और पर्दे बंद रखें. खासकर जिस तरफ धूप आती हो वहां मोटे पर्दे लगाने से कमरा जल्दी गर्म नहीं होता.

2. इलेक्ट्रॉनिक सामान बंद रखें: टीवी, ओवन, कंप्यूटर, प्रेस और ज्यादा लाइट्स जैसे सामान कमरे में एक्स्ट्रा गर्मी पैदा करते हैं. कोशिश करें कि दोपहर के समय इनका कम इस्तेमाल हो. खाना भी सुबह या शाम को बनाना बेहतर रहता है ताकि रसोई और घर ज्यादा गर्म न हो.

3. सोने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स: रात में सोते समय गर्मियों में हमेशा हल्की कॉटन की चादर इस्तेमाल करें और ज्यादा भारी कंबल या रजाई से बचें. सोने से पहले ठंडा पानी पीना और कमरे को थोड़ा अंधेरा रखना भी शरीर को आराम देता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement