How to get rid of cockroaches: कॉकरोच से हैं परेशान? ये इनडोर प्लांट्स को घर में रखें और पाएं छुटकारा

अक्सर लोग अपने घरों में कॉकरोच से परेशान रहते हैं. महंगे स्प्रे और केमिकल्स का इस्तेमाल करने के बजाय, कुछ खास इनडोर प्लांट्स आपकी मदद कर सकते हैं. ये पौधे अपनी नेचुरल खुशबू से कॉकरोच को दूर रखने में मददगार साबित होते हैं.

Advertisement
कुछ इनडोर प्लांट्स कॉकरोचों को घर से दूर रख सकते हैं. (Photo: AI Generated) कुछ इनडोर प्लांट्स कॉकरोचों को घर से दूर रख सकते हैं. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:50 PM IST

How to cockroaches get in your house: आजकल के घरों में कॉकरोच एक बड़ी मुसीबत बने हुए हैं. बारिश के मौसम में ये समस्या और अधिक दिखती है क्योंकि कई बार सीबेज से कॉकरोच निकलकर बाहर आ जाते हैं और फिर घरों तक पहुंच जाते हैं. फिर किचन के अंधेरे कोनों से लेकर अलमारियों तक, ये कहीं भी अपनी जगह बना लेते हैं.

Advertisement

यदि आप भी इनसे छुटकारा पाने के लिए केमिकल्स का इस्तेमाल कर के थक गए हैं तो कुछ नेचुरल तरीके अपनाना एक बढ़िया ऑपशंस हो सकता है. दरसअल, कुछ ऐसे प्लांट्स भी हैं जो कॉकरोचों को आपके घर से दूर रख सकते हैं.

तेज पत्ता और मिंट की खुशबू

तेज पत्ते के पत्तों में कुछ ऐसे कंपाउंड्स होते हैं जो कॉकरोच को दूर भगाते हैं. आप इन्हें किचन की ड्रॉअर्स या अलमारी में भी रख सकते हैं. वहीं पुदीना यानी मिंट भी एक शानदार ऑपशंस है. पुदीने की तेज और फ्रेश खुशबू न सिर्फ घर को महकाती है बल्कि कीड़े-मकोड़ों को भी दूर रखती है. 

रोजमेरी, लैवेंडर और कैटनिप का जादू

रोजमेरी एक ऐसी हर्ब है जो अपने खास खुशबूदार तेल के लिए जानी जाती है. छोटे से गमले में लगी रोजमेरी आपकी बालकनी या किचन की शोभा तो बढ़ाएगी ही, साथ ही इसके नेचुरल ऑइल्स कॉकरोच को भगाने में मदद करेंगे.

Advertisement

इसी तरह लैवेंडर की खुशबू हमें रिलैक्स करती है लेकिन कॉकरोच को यह बिल्कुल पसंद नहीं. खुशबूदार जड़ी-बूटियां कीटों को रोकने का एक नेचुरल तरीका हो सकती हैं. कैटनिप में पाया जाने वाला नेपेटालैक्टोन (Nepetalactone) नाम का कंपाउंड कीटों को दूर रखने में काफी मददगार माना जाता है.

लेमनग्रास और गुलदाउदी

लेमनग्रास का इस्तेमाल अक्सर मच्छर भगाने वाले प्रोडक्ट्स में किया जाता है क्योंकि इसमें सिट्रोनेला-जैसे ऑइल्स होते हैं. आप इसे घर के अंदर बड़े गमलों में लगा सकते हैं. इसके अलावा गुलदाउदी यानी क्रिसेंथमम में पायरेथ्रिन (Pyrethrins) नाम का तत्व होता है जो कई पेस्ट कंट्रोल प्रोडक्ट्स का मुख्य हिस्सा है.

कुछ खास फूल अपने नेचुरल केमिकल गुणों के कारण कीड़ों को दूर रखते हैं. याद रखें ये पौधे घर की साफ-सफाई के साथ मिलकर ही बेहतर रिजल्ट देते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »