Kitchen Tiles Cleaning Hacks: खाना बनाते समय गंदी हो गई हैं सामने लगी टाइल्स? 2 चीजों से चुटकियों में चमकेगी रसोई

किचन की टाइल्स पर जमी जिद्दी चिकनाई और पीले दागों से छुटकारा पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है, घर में मौजूद आसान चीजों से मिनटों में अपनी रसोई चमका सकते हैं.

Advertisement
गैस के सामने लगी टाइल्स पर तेल की परत जम जाती है. (Photo: AI Generated) गैस के सामने लगी टाइल्स पर तेल की परत जम जाती है. (Photo: AI Generated)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:47 PM IST

Kitchen Tiles Cleaning Hacks: किचन में गैस के सामने लगे टाइल्स या दीवार पर तेल के छींटे, मसालों का धुआं और भाप जमना आम बात है. पहले तो ये दाग हल्के दिखते हैं लेकिन धीरे-धीरे ये इतने दाग चिपचिपे और जिद्दी हो जाते हैं कि रोजाना कि नॉर्मल सफाई से भी साफ नहीं होते. ऐसे में पीली और गंदी टाइल्स किचन के लुक को खराब कर देती हैं. यगि आप भी घर में इस समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बता रहे हैं जो गंदी हो चुकी टाइल्स को बिल्कुल नए जैसा चमका देंगे.

Advertisement

बेकिंग सोडा और सिरका

किचन की डीप क्लीनिंग करने के लिए बेकिंग सोडा अच्छा ऑप्शंस है. टाइल्स साफ करने के लिए एक कटोरी में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा लें और उसमें थोड़ा पानी मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. फिर उस पेस्ट को टाइल्स की चिपचिपी और गंदी जगह पर लगा दें. यदि गंदगी बहुत पुरानी है तो इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर स्प्रे बोतल में वाइट विनेगर (सिरका) लेकर सोडा लगे हुए हिस्से पर छिड़क दें. 15 मिनट बाद स्क्रबर से हल्का सा रगड़ दें और फिर गीले कपड़े से साफ कर लें.

नींबू और नमक

यदि आपके पास बेकिंग सोडा नहीं है तो नींबू और नमक का कॉम्बिनेशन बेस्ट ऑप्शंस में से एक है. नींबू में नेचुरल एसिड होता है जो ग्रीस और तेल को काटने का काम करता है जबकि नमक एक बेहतरीन स्क्रबर की तरह काम करता है. इसके लिए एक नींबू को बीच से आधा काट लें और उसके कटे हुए हिस्से पर थोड़ा सा नमक छिड़क लें.

Advertisement

अब इसे सीधे गंदी टाइल्स पर सर्कुलर मोशन में रगड़ना शुरू करें. 5 से 10 मिनट रगड़ने के बाद गुनगुने पानी में डूबे हुए कपड़े से टाइल्स को साफ कर दें. आप देखेंगे कि चिकनाई निकल गई है.

गर्म पानी और डिशवॉश

यदि किचन की टाइल्स हल्की गंदी है तो ये उन्हें निकालने का सबसे अच्छा तरीका है. आप एक बाल्टी में गुनगुना या थोड़ा गर्म पानी लें और उसमें एक से 2 चम्मच बर्तन धोने वाला डिशवॉश लिक्विड मिलाएं. फिर उसमें कपड़े को डुबोएं और टाइल्स को अच्छी तरह पोंछें.

गर्म पानी तेल को पिघलाने में मदद करेगा और डिशवॉश लिक्विड चिपचिपाहट को जड़ से खत्म कर देगा. आखिरी में साफ पानी से टाइल्स को एक बार फिर पोंछ लें और उसे सूखने दें. आप देखेंगे कि टाइल्स चमक गए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »