Homemade Beetroot Night Serum: डल और बेजान स्किन से हैं परेशान? घर पर चुकंदर से बनाएं नाइट सीरम, बिना ब्लश लगाए गाल दिखेंगे गुलाबी!

Homemade Beetroot Night Serum: क्या आप जानते हैं कि चुकंदर स्किन के साथ-साथ आपके चेहरे के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. आज हम आपको घर पर चुकंदर नाइट फेस सीरम बनाना बताएंगे जो चेहरे को नमी देने के साथ उसे फ्रेश और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है.

Advertisement
चुकंदर से बनाएं नाइट सीरम (Photo-ITG) चुकंदर से बनाएं नाइट सीरम (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:19 AM IST

Homemade Beetroot Night Serum: हर किसी की चाहत होती है कि उसकी स्किन ग्लो करे और वह खूबसूरत दिखे. लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, धूल-मिट्टी और बढ़ते प्रदूषण का असर हमारे चेहरे पर भी साफ दिखाई देता है. इसके कारण चेहरा समय से पहले ही डल और बेजान दिखने लगता है. ऐसे में लोग इससे बचने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या फिर पार्लर में पैसा खर्च करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे किचन में ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप अपनी स्किन को सुंदर और ग्लोइंग बना सकते हैं.

Advertisement

इनमें से एक है चुकंदर. आज हम आपको घर पर चुकंदर नाइट फेस सीरम बनाना बताएंगे, जिसे आप रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाकर ग्लोइंग और बेदाग चेहरा पा सकते हैं. आइए जानते हैं कि घर पर चुकंदर से नाइट सीरम कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 छोटा चम्मच चुकंदर का ताजा रस
1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल
1 छोटा चम्मच ग्लिसरीन
1 छोटा चम्मच गुलाब जल

चुकंदर नाइट फेस सीरम बनाते कैसे हैं?

  1. चुकंदर नाइट फेस सीरम बनाने के लिए सबसे पहले एक ताजा चुकंदर लें और उसे अच्छे से धोकर कद्दूकस कर लें. फिर उसका रस निकाल लें. 
  2. अब एक साफ बाउल में चुकंदर का रस डालें. इसमें एलोवेरा जेल मिलाएं जो स्किन को ठंडक और सॉफ्टनेस देता है. इसके बाद ग्लिसरीन डालें जो स्किन को गहराई से मॉइश्चराइज करता है. आखिर में गुलाब जल मिलाएं, जिससे सीरम हल्का और फ्रेश हो जाता है.
  3. अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें ताकि एक स्मूद सीरम तैयार हो जाए. इसे किसी साफ छोटी बोतल या ड्रॉपर कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें. इस सीरम को आप 4–5 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं.
  4. चुकंदर नाइट फेस सीरम चेहरे पर कैसे लगाएं?
  5. रात में सोने से पहले चेहरे को अच्छे फेस वॉश से साफ करें. फिर हल्के हाथों से पोंछ लें. 
  6. इसके बाद इस सीरम की 2–3 बूंदें चेहरे और गर्दन पर लगाएं और हल्की मसाज करें ताकि स्किन इसे अच्छे से एब्जॉर्ब कर लें.
  7. इसे रातभर चेहरे पर लगा रहने दें और सुबह साफ पानी से फेस धो लें. 
  8. वैसे तो चुकंदर से बना यह सीरम स्किन के लिए सेफ होता है. लेकिन पहली बार चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. अगर किसी भी तरह की एलर्जी हो तो इसका इस्तेमाल करने से बचें.

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »