Homemade Beetroot Blush: बिना मेकअप गाल दिखेंगे गुलाबी और फ्रेश! घर पर ऐसे तैयार करें चुकंदर का जादुई टिंट, निखर उठेगा चेहरा

Homemade Beetroot Blush: चुकंदर हेल्थ के लिए ही नहीं, बल्कि चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में भी काफी फायदेमंद होता है. आज इस खबर में हम आपको चुकंदर से नेचुरल ब्लश बनाने का तरीका बताएंगे, जिसे आप घर पर बहुत आसानी से बना सकती हैं. इससे आपके गालों पर नेचुरली गुलाबी रंग आएगा और आपकी स्किन भी हेल्दी बनी रहेगी.

Advertisement
महंगे ब्लश की नहीं पड़ेगी जरूरत! चुकंदर की मदद से घर पर पाएं गुलाबी गाल (Photo- Getty Image) महंगे ब्लश की नहीं पड़ेगी जरूरत! चुकंदर की मदद से घर पर पाएं गुलाबी गाल (Photo- Getty Image)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:27 AM IST

Homemade Beetroot Blush: अगर आप बिना मेकअप के भी गुलाबी और फ्रेश गाल चाहती हैं, तो चुकंदर आपके बहुत काम आ सकता है. घर पर आप आसानी से चुकंदर से नेचुरल ब्लश और टिंट बना सकती हैं. इसमें मौजूद नेचुरल रंग गालों पर खूबसूरत पिंक टिंट देता है और चेहरे को फ्रेश लुक देता है. सबसे अच्छी बात यह है कि यह पूरी तरह नेचुरल है और केमिकल-फ्री होता है. साथ ही इसमें विटामिन C, आयरन और फोलेट होते हैं, जो स्किन के लिए अच्छे माने जाते हैं. 

Advertisement

चुकंदर सिर्फ रंग ही नहीं देता, बल्कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर करते हैं. इससे गाल धीरे-धीरे हेल्दी और फ्रेश दिखने लगते हैं. यानी मेकअप और स्किन केयर एक साथ हो जाते हैं. आज इस खबर में हम आपको चुकंदर से घर पर ही नेचुरल ब्लश और टिंट बनाने का तरीका बताएंगे जो गुलाबी गाल पाने में आपकी मदद करेगा.

1. चुकंदर का लिक्विड टिंट

  • एक चुकंदर काटकर मिक्सर में पीस लें
  • कपड़े से छानकर उसका रस निकाल लें
  • एक साफ डिब्बे में भरकर फ्रिज में रख दें
  • रोज थोड़ा-सा रस कॉटन या उंगलियों से गालों पर लगाएं.  
  • यह टिंट कई घंटों तक टिकता है और बार-बार चुकंदर काटने की जरूरत भी नहीं पड़ती. 

2. चुकंदर और एलोवेरा क्रीम ब्लश

  • 2 चम्मच चुकंदर का रस और 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं
  • छोटे जार में भरकर फ्रिज में रखें
  • यह क्रीम ब्लश स्किन को नमी भी देता है और ड्राई स्किन वालों के लिए खास तौर पर अच्छा है. 

3. जल्दबाजी में गुलाबी गाल पाने के लिए 

Advertisement
  • चुकंदर का एक छोटा टुकड़ा छील लें
  • गालों के उभरे हिस्से पर हल्के हाथ से गोल-गोल रगड़ें
  • उंगलियों से हल्का सा ब्लेंड कर लें
  • यह तरीका तब के लिए है जब जल्दी में अच्छा दिखना हो. रंग थोड़ा गहरा आ सकता है, इसलिए हल्के हाथ से लगाएं. 

इन बातों का रखें ध्यान 

  • चुकंदर उंगलियों, कपड़ों और सिंक पर दाग छोड़ सकता है, इसलिए संभलकर लगाएं.
  • पहली बार चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
  • आमतौर पर चुकंदर से बना ब्लश या टिंट 4–6 घंटे तक रहता है.  ज्यादा देर के लिए दो बार हल्की लेयर लगाएं
  • चुकंदर का रस फ्रिज में लगभग एक हफ्ते तक ठीक रहता है. 
  • एलोवेरा मिलाने पर 10–14 दिन तक चल सकता है. अगर बदबू या रंग बदला लगे तो इस्तेमाल न करें.

डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement