Holi Skin Care: होली के रंगों से नहीं खराब होगी स्किन, आज से ही शुरू करें ये 5 आसान देसी उपाय, बना रहेगा चेहरे का ग्लो!

होली पर बाजार में मिलने वाले केमिकल वाले कलर्स से स्किन डैमेज हो जाती है और इसलिए लोग होली में अपने कमरे में बंद हो जाते हैं. मगर आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है बल्कि होली से पहले कुछ देसी स्किनकेयर की मदद से आप अपनी स्किन को खराब होने से बचा सकते हैं. घर में मौजूद चीजें आपकी स्किन को रंगों से बचाने में काफी मदद कर सकती हैं, आइए उनके बारे में जानते हैं.

Advertisement
नारियल तेल बालों पर लगाएं. (PHOTO:ITG) नारियल तेल बालों पर लगाएं. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:46 PM IST

Holi Skin Care Tips: होली रंगों का त्योहार होता है और इस दिन सब लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं. मगर बाजार में मिलने वाले गुलाल में भी केमिकल होता है, जिसे लगाने से कई बार स्किन फट जाती है. इन कलर्स में कई तरह के केमिकल होते हैं, जिनसे हमारी स्किन पर गलत असर होता है, जिस वजह से कई लोग रंगों के इस त्योहार से खुद को दूर रखते हैं.

Advertisement

लेकिन अगर आपको होली खेलना अच्छा लगता है और आप अपनी स्किन के खराब होने के डर से रंगों के इस फेस्टिवल से दूर रहते हैं.  अगर आप चाहते हैं कि इस बार होली के बाद भी आपकी स्किन की चमक बरकरार रहे, तो हफ्तेभर पहले से ही कुछ आसान घरेलू स्किनकेयर करना शुरू कर दें. अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं, घर में मौजूद चीजें ही आपकी काफी मदद कर सकती हैं.

 नारियल तेल से करें मसाज

होली से कुछ दिन पहले से ही आप इस स्किनकेयर रूटीन को फॉलो करना शुरू कर दें. सबसे पहले तो हर रात सोने से पहले चेहरे पर हल्का सा नारियल तेल लगाकर मसाज करें. नारियल तेल स्किन पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनाता है, जिससे रंग सीधे स्किन में नहीं चढ़ता. इसके साथ ही यह त्वचा को अंदर से मॉइश्चराइज भी करता है.

Advertisement

बेसन और दही का फेस पैक

दादी-नानी के जमाने से बेसन और दही को चेहरे की रंगत सुधारने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है और होली से पहले भी आप बेसन-दही के पेस्ट को अपने फेस पर लगाना शुरू कर दें. इसके लिए सबसे पहले बेसन में दही मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें और हफ्ते में 3 से 4 बार चेहरे पर लगाएं. यह पैक डेड स्किन हटाकर स्किन को सॉफ्ट बनाने में काम आचा है और उसे हेल्दी और हाइड्रेटेड रहती है, तो रंग ज्यादा गहराई तक नहीं बैठता है.

एक कटोरी बेसन

 एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

एलोवेरा स्किन के लिए बहुत अच्छा होता है और इसलिए होली से पहले आप रोजाना अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल अपने फेस पर लगाएं. एक तो यह स्किन को ठंडक देने का काम करता है और उसे स्ट्रॉन्ग भी बनाता है. इससे होली पर रंग लगने पर चेहरे पर किसी तरह की जलन और रैशेज का खतरा कम हो जाता है.

 सरसों या बादाम तेल की प्री-होली केयर

चेहरे और हाथ-पैरों पर सरसों या बादाम तेल भी लगाना अच्छा होता है, क्योंकि यह स्किन के एक नेचुरल शील्ड की तरह काम करता है. कई बार लोग सिर्फ चेहरे पर ही ध्यान देते हैं, जबकि हमारे हाथ-पैर और गर्दन पर भी कलर जम जाता है और उसे निकालने में सबसे ज्यादा दिक्कत होती है, इसलिए तेल की मालिश इन जगहों पर भी करना ठीक रहता है. 

Advertisement

होली से पहले खूब पानी पिएं

स्किनकेयर का सबसे पहला रूल ही यही होता है कि सिर्फ बाहरी देखभाल ही नहीं, बल्कि अंदरूनी देखभाल भी उतनी ही जरूरी है. इसलिए बॉडी को हाइड्रेट रखना भी अहम है, जिसके लिए आपको रोजाना  8 से 10 गिलास पानी पानी चाहिए. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement