Gen Z या Gen Alpha, किस जेनरेशन से आपका ताल्लुक? यहां जानें

लॉस्ट जेनरेशन से लेकर जेन बीटा तक, दुनिया में जन्म के साल के हिसाब से लोगों को अलग-अलग जेनरेशन्स में बांटा जाता है. हर जेनरेशन का अपना नाम और एक खास दौर रहा है. किसी ने वर्ल्ड वॉर देखा, तो किसी ने इंटरनेट और स्मार्टफोन की दुनिया में कदम रखा. आइए जानते हैं, किस साल में पैदा हुए लोग किस जेनरेशन का हिस्सा हैं और उनके नाम कैसे पड़े.

Advertisement
हर जेनरेशन का नाम अलग-अलग क्यों हैं? हर जेनरेशन का नाम अलग-अलग क्यों हैं?

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:16 PM IST

जेन जी के बारे में तो हम रोज कुछ न कुछ सुनते हैं. अपने आस-पास ऑफिस में या घर पर कोई जेन जी मिल ही जाता हैं. लेकिन बाकी जेनरेशन्स के बारे में इतनी बात नहीं होती. क्या आपको पता है जेनरेशन्स कैसे तय की जाती हैं? या किस उम्र का क्या व्यक्ति किस जेनरेशन का हिस्सा है. जेनरेशन्स की ये टाइमलाइन और नाम किसने तय किए हैं. आइए जानते हैं हर जेनरेशन की टाइम और उसका नाम.

Advertisement

1. लॉस्ट जेनरेशन (1883–1900)

इस जेनरेशन का नाम उन लोगों के लिए यूज हुआ, जिन्होंने फर्स्ट वर्ल्ड वॉर के दौरान जवानी देखी. युद्ध और उसके बाद के हालात ने इनकी सोच और जिंदगी पर गहरा असर डाला.

2. ग्रेटेस्ट जेनरेशन (1901–1927)

इस जेनरेशन ने महामंदी और दूसरे विश्व युद्ध जैसे बड़े दौर देखे. इस पीढ़ी के कई लोगों ने युद्ध में हिस्सा लिया और मुश्किल हालात में अपनी लाइफ बनाई.

3. साइलेंट जेनरेशन (1928–1945)

इस जेनरेशन ने आर्थिक मुश्किलों और दूसरे वर्ल्ड वॉर के आसपास का वक्त देखा. इन्हें साइलेंट इसलिए कहा गया क्योंकि इस पीढ़ी के लोगों को अक्सर अनुशासन, मेहनत और रूल्स का पालन करने वाला माना गया.

4. बेबी बूमर्स (1946–1964)

दूसरे वर्ल्ड वॉर के बाद कई देशों में बच्चों के जन्म की संख्या तेजी से बढ़ी. इसी वजह से इस पीढ़ी को बेबी बूमर्स कहा गया. इन्होंने रेडियो, टेलीविजन और तेजी से बदलती दुनिया को करीब से देखा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: "Millie Bobby Brown Profile: दो बच्चों की मां है ये Gen Z एक्ट्रेस, करोड़ों में नेटवर्थ, हिट रहा है काम

5. जेनरेशन एक्स (1965–1980)

इस जेनरेशन ने ऐसी दुनिया देखी, जहां पुराने तौर-तरीकों के साथ नई टेक्नोलॉजी भी जगह बनाने लगी थी. इस पीढ़ी के कई लोगों ने टेलीविजन, कंप्यूटर और शुरुआती वीडियो गेम्स को बढ़ते हुए देखा.

6. मिलेनियल्स या जेनरेशन वाई (1981–1996)

मिलेनियल्स ने बचपन में बिना इंटरनेट वाली दुनिया देखी और बड़े होते-होते इंटरनेट और मोबाइल फोन का इस्तेमाल शुरू किया. इस पीढ़ी ने डिजिटल दुनिया की शुरुआत से लेकर सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल तक का दौर देखा.

7. जेनरेशन Z या जेन जी (1997–2012)

जेन जी ने इंटरनेट, स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के बीच अपनी लाइफ का बड़ा हिस्सा बिताया है. इस पीढ़ी के लिए ऑनलाइन पढ़ाई, डिजिटल पेमेंट, वीडियो स्ट्रीमिंग और ऑनलाइन बातचीत डेली लाइफ का हिस्सा हैं.

8. जेनरेशन अल्फा (2010–2024)

इस जेनरेशन के बच्चों ने बचपन से ही स्मार्टफोन, टैबलेट और ऑनलाइन क्लास जैसी चीजें देखी हैं. AI, डिजिटल गेम्स और इंटरनेट इनके आसपास की दुनिया का अहम हिस्सा हैं.

9. जेनरेशन बीटा (2025–2039)

जेनरेशन बीटा में 2025 से 2039 के बीच जन्म लेने वाले बच्चों को शामिल करने का प्रस्ताव है. माना जा रहा है कि ये बच्चे AI, स्मार्ट डिवाइस और तेजी से बदलती Technology के बीच बड़े होंगे.

Advertisement

10. जेनरेशन गामा (2040–2054)

जेनरेशन गामा फ्यूचर की उस पीढ़ी के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला प्रस्तावित नाम है, जिसके बच्चे 2040 से 2054 के बीच पैदा हो सकते हैं. उनकी जिंदगी कैसी होगी, ये फ्यूचर की टेक्नोलॉजी और सोसायटी में होने वाले बदलावों पर निर्भर करेगा.

11. जेनरेशन डेल्टा (2055–2069)

जेनरेशन डेल्टा फ्यूचर में 2055 से 2069 के बीच जन्म लेने वाले बच्चों के लिए प्रस्तावित नाम है. अभी इस पीढ़ी के बारे में निश्चित रूप से कुछ कहना मुश्किल है, लेकिन आने वाले दशकों में टेक्नोलॉजी और लाइफ जीने के तरीकों में बड़े बदलाव होने की उम्मीद है.

हर जेनरेशन अपने साथ एक अलग दौर, सोच और लाइफस्टाइल लेकर आती है. किसी ने रेडियो और टीवी की दुनिया देखी, तो किसी ने इंटरनेट और AI के साथ बचपन बिताया. हालांकि, जेनरेशन के नाम और साल हमें लोगों को समझने का एक तरीका देते हैं, लेकिन हर इंसान की सोच एक जैसी नहीं होती. आखिर हर जेनरेशन की अपनी कहानी है, जो उस दौर में आए बदलावों से मिलकर बनती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »