Friendship Day Gifts: फ्रेंडशिप डे सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि उस खास रिश्ते का जश्न है जो हमारे सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहता है. इस दिन हर कोई अपने दोस्त को यह एहसास कराना चाहता है कि उसकी जिंदगी में उसकी क्या अहमियत है. अगर आप भी आज फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्त को कोई गिफ्ट देने की सोच रहे हैं लेकिन अभी तक डिसाइड नहीं कर पाए हैं तो यहां हम आपको कुछ बेहतरीन बजट फ्रेंडली गिफ्ट आइडियास बता रहे हैं जो 100 से 500 रुपये के अंदर ही आ जाएंगे.
गिफ्ट आइडियाज
कस्टमाइज्ड कॉफी मग या फोटो फ्रेम: फ्रेंडशिप डे के लिए सबसे अच्छा तोहफा चुनना काफी मुश्किल हो रहा है तो यहां हम आपकी ये उलझन दूर कर रहे हैं. आप अपने दोस्त की तस्वीर या आप दोनों की कोई यादगार फोटो वाला मग या फ्रेम बनवा सकते हैं और अपने दोस्त को गिफ्ट कर सकते हैं. ये काफी बजट फ्रेंडली ऑप्शन है और ऐसे मग या फोटो फ्रेम आपको 200 से 400 रुपये की रेंज में आसानी से मिल जाता है जो आपके और आपके दोस्त के दिल को छू लेगा.
फ्रेंडशिप लैंप या एलईडी लाइट: अगर आप दोस्तो को कुछ हटकर गिफ्ट देना चाहते हैं तो रूम की सजावट के लिए छोटी एलईडी नियॉन लाइट्स या बेस्ट फ्रेंड लिखे हुए कस्टमाइज्ड लैंप्स ले सकते हैं. ये 300 से 500 रुपये में मिल जाएंगे और ये फ्रेंडशिप डे पर देने के लिए यूनीक और बेहतरीन ऑप्शन हैं.
मैचिंग फ्रेंडशिप बैंड्स या ब्रेसलेट्स: खूबसूरत और रंग-बिरंगे क्लासी फ्रेंडशिप बैंड्स और ब्रेसलेट्स काफी कॉमन है और ये हर जगह मिल जाते हैं. ये आपको 50 से लेकर 100 या 200 रुपये में आसानी से मिल जाएंगे.
सेरेमिक पॉट्स: फ्रेंडशिप डे पर आप अपने दोस्त को कोई सुंदर वास, गमला, छोटे सेरेमिक पॉट्स दे सकते हैं जिनमें इंडोर प्लांट्स लगे हों, ये 250 से 450 रुपये तक में मिल जाते हैं जो प्रकृति से प्यार करने वाले दोस्त के लिए बेस्ट हैं.
मिनिमलिस्ट वॉलेट या कार्ड होल्डर: स्टाइलिश लेदर या फैब्रिक वाले मिनी वॉलेट 300 से 500 रुपये के बीच एक यूजफुल और क्लासिक गिफ्ट साबित होते हैं.
बुक्स: अगर आपके दोस्त को पढ़ने का शौक है तो उसके लिए उसके पसंदीदा लेखक की किताब सबसे अच्छा तोहफा साबित हो सकता है. कोई भी किताब 200 से 500 रुपये में मिल जाएगी.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क