Floor Cleaning Tips: घर के टाइल्स और फर्श पर दिख रहे हैं जिद्दी पीले दाग? किचन की इस चीज से मिनटों में चमक उठेंगे

Floor Cleaning Tips: घर के टाइल्स, फर्श और उनके कोनों में जमी जिद्दी काली गंदगी और पीलेपन को साफ करना बेहद थकाऊ काम होता है. लेकिन यहां हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप बाजार के महंगे और केमिकल वाले क्लीनर के बिना रसोई की ही साधारण चीजों से अपने फर्श को झटपट चमका सकते हैं.

Advertisement
ऐसे चमकेगा घर का फ्लोर (Photo: ITG) ऐसे चमकेगा घर का फ्लोर (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:28 PM IST

Floor Clening Tips: घर को कितना भी सजा लिया जाए लेकिन अगर फर्श और दीवारों पर लगे टाइल्स गंदे, पीले या चिपचिपे दिखें तो पूरे घर की खूबसूरती फीकी पड़ जाती है. खासकर किचन के फर्श पर तेल-मसालों की चिकनाई पर खारे पानी और साबुन के जिद्दी दाग बहुत ज्यादा जमा हो जाते हैं. सबसे ज्यादा परेशानी टाइल्स के बीच की लाइनों में होती है जहां धूल-मिट्टी जमा होकर उसे पूरी तरह काला बना देती है. कई बार इन्हें साधारण सर्फ या पोछे से साफ करने के बाद भी वो गंदे दिखते हैं.

Advertisement

अगर आपके घर के टाइल्स और फर्श भी अपनी चमक खो चुके हैं और उन पर जिद्दी दाग लग गए हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. महंगे, केमिकल वाले क्लीनर कई बार टाइल्स और मार्बल के नेचुरल इनेमल को खराब कर देते हैं. आज हम आपको रसोई में मौजूद चीजों से एक ऐसा ताकतवर और नेचुरल क्लीनिंग सोल्यूशन बनाना सिखाएंगे जो बिना ज्यादा रगड़े हर तरह की गंदगी को पिघला देगा और आपके फर्श को शीशे जैसा चमका देगा.

होममेड क्लीनर बनाने की सामग्री
बेकिंग सोडा: आधा कप (दाग और चिकनाई काटने के लिए)

सफेद सिरका: आधा कप (कड़े दागों को ढीला करने और कीटाणु मारने के लिए)

लिक्विड डिशवॉश जेल या सर्फ: 2 बड़े चम्मच

गुनगुना पानी: 2 लीटर

बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका 
एक बाल्टी में 2 लीटर गुनगुना पानी लें. अब इसमें आधा कप बेकिंग सोडा, 2 चम्मच लिक्विड डिशवॉश जेल और आधा कप सफेद सिरका मिलाएं. सिरका डालते ही पानी में झाग बनेगा जो गंदगी को साफ करने में मदद करता है.

Advertisement

अगर टाइल्स की लाइनों में बहुत ज्यादा काली मैल है या जंग का कड़ा दाग है, तो एक कटोरी में अलग से 2 चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा सिरका मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को सीधे दाग वाली जगह या काली लाइनों पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें.

15 मिनट बाद एक पुराने टूथब्रश या क्लीनिंग ब्रश से उस पेस्ट वाले हिस्से को हल्के हाथों से रगड़ें. बेकिंग सोडा के दरदरेपन से सारी काली मैल बिना मेहनत तुरंत बाहर निकल आएगी.

अब बाल्टी में तैयार किए गए गुनगुने घोल में पोछा डुबोएं और पूरे फर्श व टाइल्स को अच्छी तरह पोंछ लें.

अंत में साफ और सादे पानी से एक बार दोबारा पोछा लगा दें ताकि बेकिंग सोडा का कोई सफेद निशान फर्श पर न रहे. आपके टाइल्स और फर्श मोतियों की तरह चमक उठेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »