Copper Brass Cleaning Tricks: तांबा और पीतल के बर्तन भारतीय घरों की रसोई का खास हिस्सा रहे हैं. पूजा के बर्तनों से लेकर पानी रखने वाले गिलास और पारंपरिक कुकवेयर तक, इन धातुओं के बर्तन घर में अलग ही खूबसूरती लाते हैं.तांबा और पीतल के बर्तन घर में जितने खूबसूरत लगते हैं, उन्हें साफ रखना उतना ही मुश्किल काम लगता है. कुछ समय इस्तेमाल करने के बाद इन बर्तनों की चमक फीकी पड़ने लगती है और उन पर काले या धब्बेदार निशान भी नजर आने लगते हैं.
ऐसे में कई लोग बाजार में मिलने वाले महंगे क्लीनर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन घर में मौजूद कुछ आसान चीजों से भी तांबा-पीतल के बर्तनों की खोई हुई चमक को वापस ला सकते हैं. इसके लिए आपको अपनी रसोई में मौजूद सिर्फ कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी
तांबा-पीतल के बर्तन होंगे नए जैसे
पुराने तांबा-पीतल के बर्तनों को दोबारा से नए जैसा दिखना चाहते हैं तो यह क्लीनिंग पेस्ट बनाना सीख लीजिए, क्योंकि इस सिंपल ट्रिक से आप बर्तनों एकदम चमकदार बना देगे. इसके लिए आपको आटा, हल्दी, नींबू का रस और नमक चाहिए.
ऐसे बनाएं क्लीनिंग पेस्ट
इस पेस्ट को बर्तनों पर कैसे करें इस्तेमाल
अब जिस तांबे या पीतल के बर्तन को साफ करना है, उसकी सतह पर इस पेस्ट को अच्छी तरह से लगाएं. खासतौर पर उन हिस्सों पर पेस्ट जरूर लगाएं जहां कालापन या दाग ज्यादा नजर आ रहे हों. पेस्ट लगाने के बाद बर्तन को कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें, ताकि मिक्सर गंदगी और जमा हुई परत पर अच्छी तरह काम कर सके.
आखिरी स्टेप है सबसे अहम
इसके बाद बर्तन को पानी से अच्छी तरह धो लें. जरूरत लगे तो हाथ या मुलायम कपड़े से हल्के हाथों से रगड़कर पेस्ट साफ करें. बर्तन धोने के बाद सबसे जरूरी स्टेप आता है. इन्हें तुरंत एक साफ और सूखे कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें. बर्तन को धोने के बाद सुखाना बिल्कुल न भूलें, क्योंकि पानी के निशान सूखने के बाद दोबारा दाग की तरह नजर आ सकते हैं.
अच्छी तरह पोंछने के बाद आपको बर्तनों की सतह पहले के मुकाबले ज्यादा साफ और चमकदार नजर आ सकती है. इस घरेलू नुस्खे की खास बात यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली ज्यादातर चीजें आसानी से रसोई में मिल जाती हैं. अगली बार तांबा-पीतल के बर्तन फीके नजर आएं, तो महंगे क्लीनर खरीदने से पहले यह आसान तरीका जरूर आजमाएं.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क