Chana Dal Chutney Recipe: इडली-डोसा से लेकर चीला तक, हर खाने का स्वाद बढ़ा देगी चना दाल की ये चटनी, शेफ कुणाल ने बताई रेसिपी

अगर आप इडली, डोसा या वड़े के साथ वही रेस्टोरेंट जैसा ऑथेंटिक स्वाद पाना चाहते हैं, तो शेफ कुणाल कपूर की यह स्पेशल चना दाल चटनी रेसिपी ज़रूर ट्राई करें. भुनी चना दाल, ताज़े नारियल और इमली के तड़के से बनी यह चटपटी चटनी आपके नाश्ते का स्वाद दोगुना कर देगी.

Advertisement
चना दाल की चटनी डोसा के साथ खाएं. (PHOTO:AI) चना दाल की चटनी डोसा के साथ खाएं. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:30 PM IST

Chana Dal Chutney Recipe: साउथ इंडियन फूड्स को खास उनके साथ मिलने वाली चटनी बनाती हैं, चाहे फिर वो डोसो हो या इडली. अगर आप भी नाश्ते में साउथ इंडियन चीजें जैसे इडली, डोसा, अप्पे या वड़ा खाने के शौकीन हैं, तो इसके साथ मिलने वाली खास चटनी तो आपको बहुत अच्छी लगती हो, जो इनका स्वाद कई गुना बढ़ा देती है. अक्सर घर पर वैसी रेस्टोरेंट जैसी चटनी नहीं बन पाती. अगर आप भी वही ऑथेंटिक स्वाद चाहते हैं, तो मशहूर शेफ कुणाल कपूर की यह खास दाल चटनी जरूर ट्राई करें.

Advertisement

चावल के साथ आपने दाल खूब खाई होगी और तड़के में भी दाल डाली होगी, मगर क्या आपने कभी दाल की चटनी खाई है. शेफ कुणाल ने खास चना दाल की चटनी की रेसिपी शेयर की है, जिसे आप भी झटपट अपने घर पर बना सकते है. भुनी हुई चना दाल, ताजे नारियल, इमली और मसालों का यह बेहतरीन कॉम्बिनेशन आपके रोजाना के खाने का स्वाद भी दोगुना कर देगा. आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान तरीका.

चटनी के लिए आवश्यक सामग्रियां

  • तेल: 2 बड़े चम्मच
  • हींग: ½ छोटा चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च: 3
  • चना दाल: ¼ कप
  • अदरक (कटा हुआ): 1 बड़ा चम्मच
  • कढ़ी पत्ता: एक मुट्ठी
  • हल्दी पाउडर: ½ छोटा चम्मच
  • कद्दूकस किया नारियल: ½ कप
  • इमली का पेस्ट: 1 बड़ा चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • पानी: ½ कप (पीसने के लिए)

इस तरीके से बनाएं चटनी 

Advertisement
  1. सबसे पहले एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें. इसमें हींग और सूखी लाल मिर्च डालकर हल्का सा भून लें.
  2. अब पैन में धुली और सुखाकर रखी हुई चना दाल डालें. इसे स्लो फ्लेम पर तब तक भूनें जब तक कि दाल का रंग हल्का गोल्डन न हो जाए और बेहतरीन खुशबू न आने लगे.
  3. दाल के सुनहरी होने पर इसमें कटा हुआ अदरक, कढ़ी पत्ता और हल्दी पाउडर डालकर 1 मिनट के लिए चलाएं.
  4. गैस बंद कर दें और इस भुने हुए मिक्सर को प्लेट में निकालकर पूरी तरह से ठंडा होने दें.
  5. मिक्सी के जार में ठंडा किया हुआ मिक्सर, कद्दूकस किया नारियल, इमली का पेस्ट, स्वादानुसार नमक और आधा कप पानी डालें. इसे पीसकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »