Chandan Face Pack for Glowing Skin: हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लो करे. इसके लिए कई लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं या पार्लर में ट्रीटमेंट करवाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर में मौजूद चंदन पाउडर आपकी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसके रेगुलर इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी समस्याएं कम होती है, स्किन सॉफ्ट रहती है और चेहरा नेचुरली ग्लो करता है. आज हम आपको घर पर चंदन से फेस पैक बनाने के आसान तरीके बताएंगे जो आपको ग्लोइंग स्किन पाने में मदद करेंगे.
चंदन और गुलाबजल फेस पैक
चंदन और गुलाबजल का फेसपैक बनाने के लिए 1 चम्मच चंदन पाउडर और 2 चम्मच गुलाबजल लें. दोनों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें. अब चेहर को अच्छे से ठंडे पानी से साफ कर लें. इसके बाद इस पेस्ट को स्किन पर लगाकर 10-15 मिनट रहने दें. सूखने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें. इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है, मुहांसे और दाग-धब्बे की समस्या कम होती है और चेहरा नेचुरली ग्लो करता है.
चंदन और हल्दी फेस पैक
चंदन और हल्दी का फेस पैक बनाने के लिए 1 चम्मच चंदन पाउडर, 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर और 1 चम्मच दूध लें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. अब चेहरे को अच्छी तरह साफ करने के बाद इस पैक को चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगा रहने दें. इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें. इस फेस पैक को लगाने से स्किन पर ग्लो बढ़ता है, कील-मुंहासे कम होते हैं और स्किन इन्फेक्शन की समस्या भी कम होती है.
चंदन और शहद फेस पैक
चंदन और शहद का फेस पैक बनाने के लिए 1 चम्मच चंदन पाउडर और ½ चम्मच शहद लें. दोनों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें. अब चेहर को ठंडे पानी से साफ अच्छी तरह साफ कर लें. इसके बाद इस पेस्ट को स्किन पर लगाकर 10-15 मिनट रहने दें. फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें. इस फेस पैक को लगाने से स्किन मॉइस्चराइज होती है, डलनेस और झुर्रियों कम होती हैं और स्किन टाइट होती है.
वैसे तो चंदन से बना यह फैस पैक स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है. लेकिन चेहरे पर एक बार लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें.
डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क