क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ कि आप घर से निकले हों और चलते-चलते अचानक रास्ते में चप्पल टूट गई हो? सोचिए, ऐसा जरूर हुआ होगा. जीवन में कभी न कभी सबके साथ ऐसा होता है और जब होता है तब हालत खराब हो जाती है. ऐसे में न ठीक से चला जाता है और न ही तुरंत मोची मिल पाता है. खासकर बरसात या ज्यादा नमी वाले मौसम में चप्पलों की स्ट्रैप निकलना या सोल फट जाना बहुत आम बात है.
लेकिन अगर हम कहें कि आपको चप्पल ठीक करने के लिए किसी मोची की जरूरत ही नहीं पड़ेगी, तो? जी हां, अब ऐसी कंडीशन में घबराने की जरूरत नहीं है. आसपास मौजूद छोटी-छोटी चीजों की मदद से आप अपनी चप्पल को कुछ समय के लिए खुद ही ठीक कर सकते हैं. ये आसान ट्रिक्स आपको घर पहुंचने या नई चप्पल खरीदने तक आराम से चलने में मदद कर सकती हैं.
पहले समझें कहां से टूटी है चप्पल?
चप्पल को ठीक करने से पहले ये देखना और समझना बहुत जरूरी है कि आखिर समस्या कहां है और वो कहां से टूटी है. कई बार चप्पल का
1. सेफ्टी पिन या हेयरपिन से करें फटाफट जुगाड़
अगर चप्पल की स्ट्रैप सोल से निकल गई है तो सेफ्टी पिन बहुत काम आ सकती है.
ध्यान रखें कि पिन को कपड़े या टिश्यू से ढक दें, ताकि चलते समय गलती से भी पैरों में चुभे नहीं.
2. रबर बैंड या हेयर टाई से कसकर बांधें
अगर स्ट्रैप ढीली हो गई है या टूट गई है तो रबर बैंड या हेयर टाई से भी काम चल सकता है.
बता दें, फ्लिप-फ्लॉप चप्पलों में ये ट्रिक काफी काम आती है और कुछ समय तक आराम से चलने में मदद करती है.
3. धागे और सुई से कर सकते हैं इमरजेंसी सिलाई
अगर आप घर पर हैं या आपके आसपास सिलाई का सामान मौजूद है तो ये सबसे अच्छा तरीका है.
ये तरीका थोड़ी देर में चप्पल को फिर से इस्तेमाल लायक बना देता है.
4. सिक्का, बटन या छोटी चाबी का करें इस्तेमाल
अगर चप्पल का सामने वाला प्लग बार-बार निकल रहा है तो ये जुगाड़ आपकी समस्या को हल कर सकता है.
ये बैक-स्टॉपर की तरह काम करेगा और प्लग को बाहर निकलने से रोकेगा.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क