Pomegranate Seeds Benefits: कचरा समझकर न फेंकें अनार के बीज, सेहत के लिए हैं रामबाण, जानें इसके बेमिसाल फायदे

अक्सर लोग अनार खाकर उसके बीजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन ये छोटे बीज सेहत का खजाना हैं. फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अनार के बीज दिल को स्वस्थ रखने, वजन घटाने और त्वचा पर नेचुरल ग्लो लाने में मददगार हैं. आइए आपको इनके चमत्कारी फायदों के बारे में बताते हैं.

Advertisement
अनार खाना से हड्डियां भी मजबूत होती हैं. (PHOTO:ITG) अनार खाना से हड्डियां भी मजबूत होती हैं. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:16 PM IST

Pomegranate Seeds Benefits: फिटनेस को लेकर अब लोग पहले से ज्यादा एक्टिव हो गए है और अपनी सेहत का खास ख्याल भी रखते हैं. फलो को हेल्थ के लिए बेस्ट माना जाता है और वजह से सुबह नाश्ते में लोग अक्सर फ्रूट्स खाते हैं. खून बढ़ाने की जब भी बात होती है तो लोग सबसे अनार खाने की सलाह देते हैं. अनार भले ही बाकी फलों से अक्सर महंगा मिलता है, मगर उसके बावजूद लोग इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं.

Advertisement

अनार के बीजों को लोग अक्सर कचरा समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही छोटे-छोटे बीज सेहत का खजाना छुपाए बैठे हैं. अनार के बीज सिर्फ स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करते, बल्कि इनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं. आयुर्वेद से लेकर मॉडर्न न्यूट्रिशन तक, हर जगह अनार को सुपरफूड माना जाता है.

आइए आपको इनके फायदे बताते हैं, जिनको जानने के बाद आप इनको दोबारा फेंकने की गलती नहीं करेंगे.

पोषक तत्वों से भरपूर हैं अनार के बीज

अनार के बीजों में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C, विटामिन K, पोटैशियम और पॉलीफेनॉल भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. ये हमारी बॉडी को अंदर से स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करते हैं और इनको खाने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है.

Advertisement

दिल को रखते हैं हेल्दी

अनार के बीज ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में कारगार होते हैं. इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और दिल को हेल्दी रखने में मददगार माने जाते हैं. नियमित मात्रा में सेवन करने से हार्ट डिजीज का खतरा कई गुना कम हो सकता है.

पेट के लिए फायदेमंद

जिन लोगों को कब्ज, अपच या पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उनके लिए अनार के बीज बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. इनमें मौजूद फाइबर डाइजेशन को दुरुस्त रखता है और आंतों की सफाई में भी मदद करता है.

स्किन पर लाते हैं नेचुरल ग्लो

सिर्फ अनार ही नहीं बल्कि उसके बीज भी स्किन के लिए गुणकारी होते हैं. इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और बढ़ती उम्र के असर को धीमा करने में मदद करते हैं. इससे स्किन में नेचुरल चमक भी बनी रहती है.

वजन घटाने में कर सकते हैं मदद

जो लोग वेट लॉस करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए अनार के बीज अच्छा स्नैक साबित हो सकते हैं. इनमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है.

हड्डियों को बनाते हैं मजबूत

अनार के बीजों में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो हड्डियों की मजबूती बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. खासकर बढ़ती उम्र में इनका सेवन शरीर को बहुत फायदें मिलते हैं. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement