अखिलेश यादव की नन्ही भतीजी ने किया इमोशनल, आर्टिस्ट से बोली- क्या आप पापा का फोटो बना दोगे?

अखिलेश यादव की भतीजी पद्मजा यादव का एक इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने दिवंगत पिता प्रतीक यादव की याद में हाथ पर खास टैटू बनवाया. पापा-बेटी की बॉन्डिंग दिखाता यह टैटू लोगों को बेहद इमोशनल कर रहा है और इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रहा है.

Advertisement
प्रतीक यादव की छोटी बेटी का नाम पद्मजा है. (PHOTO:ITG) प्रतीक यादव की छोटी बेटी का नाम पद्मजा है. (PHOTO:ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:04 PM IST

Prateek Yadav daughter tattoo video: रिश्ते और यादें इंसान की वो दो चीज हैं, जिन्हें वक्त की कोई भी आंधी धुंधला नहीं कर सकती. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला और बेहद इमोशनल कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं. समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिवंगत छोटे भाई प्रतीक यादव की छोटी बेटी पद्मजा यादव ने अपने पिता की याद में एक बेहद खास और अनोखा कदम उठाया है.

Advertisement

13 मई की सुबह प्रतीक यादव का निधन हो गया था. ऐसे में पद्मजा ने अपने पिता के प्रति अपने गहरे प्यार और उनकी कभी न मिटने वाली यादों को अपने हाथ पर हमेशा के लिए गुदवाया लिया है. उन्होंने अपने हाथ पर एक ऐसा टैटू बनवाया है, जो सीधे लोगों के दिलों को छू रहा है.

टैटू में छिपी है पापा-बेटी की अटूट बॉन्डिंग

सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव की भतीजी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने हाथ पर टैटू बनवाती दिखाई दे रही हैं.  अपर्णा यादव की बेटी ने जो टैटू अपने हाथ पर गुदवाया है, वह कोई आम डिजाइन नहीं है. इस टैटू में पद्मजा अपने पापा प्रतीक यादव को बेहद प्यार से गले लगाती नजर आ रही हैं. टैटू का यह डिजाइन पापा-बेटी के उस अटूट रिश्ते को बयां करता है, जिसे पद्मजा अब केवल अपनी यादों में ही महसूस कर सकती हैं.

Advertisement

टैटू आर्टिस्ट से क्या बोलीं पद्मजा 

इस इमोशनल पल का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, यह तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में टैटू बनने का प्रोसेस और आखिर में हाथ में खूबसूरत तस्वीर साफ देखी जा सकती है. इस वीडियो को शेयर करते हुए टैटू आर्टिस्ट ने कैप्शन में लिखा, उसने कहा 'आप पापा का फोटो हमारे हाथ में बना दोगे प्लीज.' 

सोशल मीडिया पर उमड़ा लोगों का दर्द

वीडियो के इंटरनेट पर आते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. लोग पद्मजा के पिता के प्रति उनके इस प्यार को देखकर इमोशनल हो रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा, 'पिता का साया दुनिया का सबसे बड़ा सुकून होता है, और बेटी ने इस सुकून को हमेशा के लिए अपने पास सुरक्षित कर लिया.' एक दूसरे यूजर ने बोला, 'एक बेटी के लिए उसके पिता ही उसका पहला हीरो होते हैं. पद्मजा का यह टैटू सिर्फ स्याही नहीं, बल्कि एक बेटी का अपने पिता के लिए कभी न खत्म होने वाला अनकंडीशनल लव है.; 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »