Rashmika Mandanna Mangalsutra: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी 26 फरवरी को उदयपुर में हुईं जिसकी फोटोज सामने आई हैं. ये कपल फोटोज में रस्में निभाते दिख रहा है. दोनों ने अपनी शादी में काफी रॉयल कपड़े और जूलरी पहनी थी जो हर किसी को पसंद आ रही है.
रश्मिका ने अपनी शादी के लिए एक बहुत ही सिंपल लेकिन एलिगेंट मंगलसूत्र चुना था. ऐसे में हर किसी का ध्यान उनकी तरफ गया. तो आइए हीरोइनों ने अपनी शादी में कैसे मंगल सूत्र पहने इस बारे में जान लीजिए.
(Photo: Instagram/rashmikamandana)
रश्मिका मंदाना
कपल द्वारा शेयर की गई तस्वीरों के अनुसार, रश्मिका ने पारंपरिक सिंपल सा मंगलसूत्र पहना था जिसमें उन्होंने पीले धागे में काले मोती के साथ छोटा सा पैंडेंट पहना था. हर कोई उनके इस मंगलसूत्र को पसंद कर रहा है क्योंकि ये सिंपलीसिटी का सिंबल माना जा रहा है.
(Photo: Instagram/rashmikamandana)
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने अपनी इटली वेडिंग में जो मंगलसूत्र पहना था, वह पूरी तरह से हीरो से जड़ा हुआ था. काले मोतियों की माला के साथ इसमें फ्लोरल डिजाइन के डायमंड्स लगे थे.
(Photo: Instagram)
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण का मंगलसूत्र उनकी पर्सनैलिटी को निखा रहा था. उन्होंने काले मोतियों वाली एक साधारण गोल्ड चेन के साथ एक बड़ा सा सॉलिटेयर डायमंड पहना था जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई थी.
(Photo: Instagram)
कियारा आडवाणी
कियारा आडवाणी ने डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन किया हुआ मंगलसूत्र पहना था जिसमें बड़ा सा ओवल शेप डायमंड लगा था. यह मिनिमलिस्टिक ज्वेलरी ट्रेंड को पूरी तरह फॉलो करता नजर आया.
(Photo: Instagram)
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने अपनी शादी में एक बेहद यूनीक मंगलसूत्र पहना था. इस मंगलसूत्र में एक 'इन्फिनिटी' का सिंबल बना हुआ था जो रणबीर के लकी नंबर 8 को दर्शा रहा था. उसमें एक बड़ा सा डायमंड ड्रॉप भी लगा था, जिसने इस ट्रेडिशनल ज्वेलरी को मॉडर्न टच दिया.
(Photo: Instagram)
सोनम कपूर
सोनम कपूर ने खुद अपना मंगलसूत्र डिजाइन किया था. इसमें उन्होंने अपनी और आनंद आहूजा की राशि के चिन्ह (सिंह और मिथुन) बनवाए थे. उनके मंगलसूत्र के बीच में एक छोटा सा डायमंड लगा था.
(Photo: Instagram)
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी के लिए बुलगारी ब्रांड का एक खास मंगलसूत्र चुना था. इसमें सोने की चेन के साथ बीच में एक बड़ा सा आंसू की बूंद जैसा दिखने वाला हीरा लगा था.
(Photo: Instagram)
कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ अपनी शाही शादी में सब्यसाची का डिजाइन किया हुआ 'हेरिटेज' मंगलसूत्र पहना था. इसमें काले मोतियों के साथ दो छोटे हीरे के पेंडेंट और अनकट डायमंड्स लगे थे.
(Photo: Instagram)