Curd Rice Recipe: लू और भीषण गर्मी से बचाएगा कर्ड राइस, जानें साउथ इंडियन स्टाइल में इसे बनाने का तरीका

Curd Rice Recipe: अगर आप गर्मियों में ऐसा खाना ढूंढ रहे हैं जो पेट को ठंडक दे, हल्का हो और आसानी से पच जाए तो कर्ड राइस आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है. यह न सिर्फ खाने में टेस्टी होता है, बल्कि गट हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है.

Advertisement
लू और गर्मी से बचने के लिए बेस्ट है कर्ड राइस, गट हेल्थ के लिए भी है बेहद फायदेमंद (Photo- Adobe Stock) लू और गर्मी से बचने के लिए बेस्ट है कर्ड राइस, गट हेल्थ के लिए भी है बेहद फायदेमंद (Photo- Adobe Stock)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:36 AM IST

Curd Rice Recipe: गर्मियों में अक्सर ऐसा खाने का मन करता है जो हल्का हो, पेट को ठंडक दे और आसानी से पच जाए. ऐसे में साउथ इंडियन कर्ड राइस एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह न सिर्फ खाने में टेस्टी होता है, बल्कि गट हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. पोषक तत्वों से भरपूर कर्ड राइस आपको दिनभर एनर्जेटिक रखने के साथ-साथ गर्मियों में लू से बचाने में भी मदद करता है.

Advertisement

सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप कम समय में आसानी से बना सकते हैं. आइए जानते हैं कि घर पर आसानी से कर्ड राइस कैसे बनाएं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है. 

इंग्रेडिएंट्स (ingredients) 

1 कप पके हुए चावल 
1 कप दही 
3 चम्मच तेल
5 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) 
½ छोटा टुकड़ा अदरक (बारीक कटा हुआ)
1 चम्मच हरा धनिया (कटा हुआ) 
 1 चम्मच राई 
3 चम्मच चना दाल 
1 चुटकी हींग
5-6 करी पत्ते 
2 सूखी लाल मिर्च
नमक स्वादानुसार

कर्ड राइस कैसे बनाएं?

  1. सबसे पहले एक गहरे और बड़े कटोरे में ताजे दही को लेकर अच्छी तरह फेंट लें ताकि उसमें कोई गांठ न रहे. 
  2. अब इसमें पके हुए चावल डालें. यदि चावल थोड़े सख्त हैं, तो उन्हें हाथों से हल्का मैश कर लें ताकि वे दही के साथ अच्छी तरह मिल जाएं. अब इसमें  हरी मिर्च, हरा धनिया और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  3. अब एक पैन में तेल गर्म करें. इसमें राई, चना दाल, सूखी लाल मिर्च, हींग और करी पत्ते डालकर हल्का सा भून लें.
  4. जब तड़का तैयार हो जाए तो इसे चावल और दही के मिश्रण के ऊपर डालें और अच्छे से मिला लें.
  5. अब आपका टेस्टी  कर्ड राइस तैयार है. इसे तुरंत परोसें या थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें ताकि यह और भी ठंडा और ताज़ा हो जाए.
  6. आप इसे आम के अचार या पापड़ के साथ परोस सकते हैं.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement