Sooji Chilla Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बनाएं टेस्टी सूजी चीला, एक बार खाने के बाद रोज नाश्ते में यही बनाएंगे

Sooji Chilla Recipe: अगर आप सुबह की जल्दबाजी में आसानी से बनने वाला हेल्दी और टेस्टी नाश्ता ढूंढ रहे हैं तो सूजी चीला जरूर ट्राई करें. आज इस खबर में हम आपको सूजी चीला बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप कम समय में आसानी से बना सकते हैं.

Advertisement
नाश्ते में बनाएं कुरकुरा सूजी चीला, बनाना है बेहद आसान (Photo-Getty Image) नाश्ते में बनाएं कुरकुरा सूजी चीला, बनाना है बेहद आसान (Photo-Getty Image)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:00 AM IST

Sooji Chilla Recipe: सुबह का नाश्ता दिन की सबसे जरूरी शुरुआत माना जाता है. यह न सिर्फ शरीर को दिनभर काम करने की एनर्जी देता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी एक्टिव करता है. जो लोग सुबह का नाश्ता नहीं करते, उन्हें जल्दी थकान, कमजोरी और बार-बार भूख लगने की शिकायत हो सकती है. ऐसे में नाश्ते में कुछ ऐसा खाना जरूरी होता है जो हल्का हो, जल्दी पच जाए और हेल्दी भी हो. सूजी चीला एक ऐसा ही नाश्ता है, जिसे सुबह की जल्दबाजी में भी आसानी से बनाया जा सकता है. आइए जानते हैं कि सूजी चीला बनाने के लिए कौन-कौन सी चीजें चाहिए और इसे कैसे बनाया जाता है.

Advertisement


सूजी चीला बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए

1 कप सूजी
1/2 कप दही
1 प्याज, बारीक कटा हुआ
1 शिमला मिर्च, बारीक कटा हुआ
1 गाजर, कद्दूकस
1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
¼ चम्मच हल्दी 
धनिया पत्ता बारीक कटा हुआ
नमक स्वाद अनुसार
पानी (जरूरत अनुसार)
तेल (सेंकने के लिए)

सूजी चीला बनाएं कैसे

  1. सूजी चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  2. अब इसमें बारीक कटी हुई सब्जियां डालें और फिर से मिलाएं.
  3. ध्यान रखें कि सब्जियां बहुत बारीक कटी हों, ताकि घोल ज्यादा भारी न हो. जरूरत हो तो थोड़ा सा पानी मिला लें
  4. इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  5. ऊपर से हरा धनिया डालें और घोल को 15-20 मिनट के लिए रख दें.
  6. अब नॉन-स्टिक तवा गरम करें और थोड़ा सा तेल डालकर फैला दें.
  7. तवे पर घोल डालकर गोल आकार में फैलाएं.
  8. गैस को मीडियम कर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें.
  9. अब आपका गरमागरम सूजी चीला तैयार है जिसे आप हरी चटनी या दही के साथ परोस सकते हैं.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement