Quick Snacks Recipe: रोज के बिस्किट-नमकीन से हो गए हैं बोर? शाम के नाश्ते में झटपट बना लें ये 6 टेस्टी स्नैक्स

Quick Snacks Recipe: शाम की चाय के साथ अगर कुछ टेस्टी और झटपट बनने वाला स्नैक मिल जाए तो चाय का मजा दोगुना हो जाता है. अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको घंटों किचन में मेहनत करने की जरूरत नहीं है. आप मिनटों में टेस्टी स्नैक्स आसानी से बना सकते हैं.

Advertisement
शाम की चाय का मजा दोगुना कर देंगे मिनटों में बनने वाले ये स्नैक्स (Photo-ITG) शाम की चाय का मजा दोगुना कर देंगे मिनटों में बनने वाले ये स्नैक्स (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:46 PM IST

Quick Snacks Recipe: दिन भर की थकान के बाद शाम की चाय के साथ कुछ नमकीन, कुरकुरा और टेस्टी खाने का मन अक्सर हर किसी का करता है. हालांकि, रोज-रोज एक ही तरह के बिस्किट या नमकीन खाकर बोरियत होने लगती है. ऐसे में अगर आप कुछ नया और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो घर पर मिनटों में बनने वाले ये स्नैक्स आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं.  खास बात यह है कि इन्हें बनाने में ज्यादा समय या मेहनत नहीं लगती. तो आइए जानते हैं झटपट बनने वाले टेस्टी स्नैक्स के बारे में.

Advertisement

मसाला ब्रेड टोस्ट
मसाला ब्रेड टोस्ट एक ऐसा स्नैक है जो लगभग हर घर में आसानी से बन जाता है.  इसे बनाने के लिए ब्रेड पर थोड़ा मक्खन या घी लगाएं.  फिर इसके ऊपर नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और भुना जीरा पाउडर छिड़क दें. चाहें तो बारीक कटे प्याज और टमाटर भी डाल सकते हैं.  अब इसे तवे या टोस्टर में कुरकुरा होने तक सेक लें. 

मसालेदार भुनी मूंगफली
अगर आप हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर स्नैक चाहते हैं तो मसालेदार भुनी मूंगफली एक अच्छा विकल्प है.  भुनी हुई मूंगफली में नमक, लाल मिर्च पाउडर और चाट मसाला मिलाकर खाएं.  चाहें तो इसे हल्का गर्म भी कर सकते हैं. 

केला और पीनट बटर बाइट्स
मीठा खाने की क्रेविंग हो रही है, तो केला और पीनट बटर बाइट्स ट्राई करें.  इसके लिए केले को गोल टुकड़ों में काट लें और ऊपर थोड़ा पीनट बटर लगाएं.  चाहें तो ऊपर से दालचीनी पाउडर, तिल या कटे हुए ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं. 

Advertisement

कॉर्न चाट
कॉर्न चाट एक हल्का और टेस्टी स्नैक है.  उबले हुए स्वीट कॉर्न में नमक, काला नमक, नींबू का रस, लाल मिर्च पाउडर, हरा धनिया और बारीक कटे प्याज-टमाटर मिलाकर तुरंत सर्व करें. 

चीज और खीरा सैंडविच
अगर आप बिना ज्यादा मेहनत के कुछ टेस्टी बनाना चाहते हैं तो चीज और खीरा सैंडविच बना सकते हैं.  ब्रेड पर मक्खन या मेयोनीज लगाकर उस पर खीरे के स्लाइस और चीज रखें.  ऊपर से नमक और काली मिर्च डालकर सैंडविच तैयार कर लें. 

इंस्टेंट पोहा चिवड़ा
चाय के साथ पोहा चिवड़ा भी एक बेहतरीन ऑप्शन है.  तैयार पोहा चिवड़ा को हल्का गर्म करें और इसमें मूंगफली, करी पत्ता, हल्दी और थोड़ा लाल मिर्च पाउडर मिलाकर सर्व करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »