Multigrain Roti Recipe: रोटी भारतीय खान-पान का अहम हिस्सा है. इसे लोग दाल, सब्जी या कड़ी के साथ खाना पसंद करते हैं. लेकिन आप हर दिन एक जैसी गेहूं की रोटी खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो मल्टीग्रेन रोटी आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. गेहूं, बाजरा, ज्वार, मक्के और कई तरह के अनाजों को मिलाकर बनाई गई यह रोटी न सिर्फ हेल्दी होती है, बल्कि स्वाद में भी काफी टेस्टी लगती है.
इसे रोजाना खाने से डाइजेशन बेहतर होता है, शरीर में एनर्जी बनी रहती है और ओवरऑल हेल्थ भी अच्छी रहती है. आज हम आपको मल्टीग्रेन रोटी बनाने का आसान तरीका बताएंगे, जिससे आप इसे कम समय में आसानी से तैयार कर सकते हैं.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप गेहूं का आटा
1/2 कप बाजरे का आटा
1/2 कप ज्वार का आटा
1/2 कप मक्के का आटा
1/2 कप बेसन
3 टेबलस्पून देसी घी
नमक स्वादानुसार
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क