Moringa Dal Recipe: रोज की दाल खाकर भर गया है मन? ट्राई करें हेल्दी और टेस्टी मोरिंगा दाल, मिनटों में होगी तैयार

Moringa Dal Recipe: आपने कई तरह की दाल खाई होगी लेकिन क्या कभी मोरिंगा दाल खाई है. अगर नहीं तो आज हम आपको हेल्दी और टेस्टी मोरिंगा दाल बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप बेहद कम समय में आसानी से बना सकते हैं.

Advertisement
लंच में बनाएं  हेल्दी और टेस्टी मोरिंगा दाल, सेहत और स्वाद का है अनोखा संगम (Photo- Adobe Stock) लंच में बनाएं हेल्दी और टेस्टी मोरिंगा दाल, सेहत और स्वाद का है अनोखा संगम (Photo- Adobe Stock)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:39 AM IST

Moringa Dal Recipe: अगर आप रोज की दाल को कुछ अलग, हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो मोरिंगा (सहजन के पत्तों) वाली दाल जरूर ट्राई करें. हल्के मसालों और तड़के के साथ बनी यह दाल रोटी या चावल के साथ खाने में टेस्टी लगती है और सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है. मोरिंगा के हरे पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट, आयरन और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को ताकत देने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं. जब इसे फाइबर से भरपूर दाल के साथ मिलाया जाता है तो यह डाइजेशन के लिए भी अच्छा और बैलेंस खाना बन जाता है. आज इस खबर में हम आपको मोरिंग दाल बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे.

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स (2–3 लोगों के लिए)

½ कप पीली मूंग दाल
1 कप ताजी सहजन (मोरिंगा) की पत्तियां (धोकर कटी हुई)
2 बड़े चम्मच बारीक कटा प्याज
2 बड़े चम्मच कटा टमाटर
¼ चम्मच हल्दी पाउडर
½ चम्मच जीरा
2 लहसुन की कलियां 
1 चम्मच तेल या घी
नमक स्वादानुसार
2 कप पानी

मोरिंगा दाल बनाते कैसे है?

  1. सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धो लें और इसे हल्दी और पानी के साथ कुकर में 2–3 सीटी आने तक पकाएं.
  2. अब एक पैन में तेल या घी गरम करें और उसमें जीरा डालें. जब जीरा चटकने लगे तो इसमें लहसुन और प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.
  3. इसके बाद टमाटर डालकर थोड़ा नरम होने तक पकाएं. फिर इसमें सहजन की पत्तियां डालें और 1 मिनट तक हल्का भूनें, ताकि उनका रंग और पोषण बना रहे.
  4. अब इसमें पकी हुई दाल डालें और अच्छे से मिलाएं. नमक डालकर 3–4 मिनट तक उबाल लें, ताकि सभी स्वाद अच्छे से मिल जाएं.
  5. गरमा-गरम दाल को चावल या रोटी के साथ परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement