Mix Veg Raita Recipe: घर पर 10 मिनट में बनाएं होटल जैसा मिक्स वेज रायता, सेहत रहेगी बेहतर और खाने में है लाजवाब

Mix Veg Raita Recipe: रायता गर्मियों में खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. आज हम आपको रोज के रायते से अलग तड़के वाला मिक्स वेज रायता की रेसिपी बताएंगे. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि एक बार खाने के बाद आप बार-बार इसे बनाएंगे.

Advertisement
वही पुराना रायता खाकर हो गए हैं बोर? इस गर्मी ट्राई करें तड़के वाला मिक्स वेज रायता, उंगलियां चाटते रह जाएंगे मेहमान (Photo- Adobe Stock) वही पुराना रायता खाकर हो गए हैं बोर? इस गर्मी ट्राई करें तड़के वाला मिक्स वेज रायता, उंगलियां चाटते रह जाएंगे मेहमान (Photo- Adobe Stock)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:55 AM IST

Mix Veg Raita Recipe: गर्मियों के मौसम में रायता के बिना खाना अधूरा सा लगता है. दही से बना रायता न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है, बल्कि यह डाइजेशन ओर ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में भी मदद करता है. रायता कई तरह से बनाया जाता है, जैसे बूंदी का रायता, खीरे का रायता और चुकंदर का रायता.

आज हम आपको रोज के रायते से अलग तड़के वाला मिक्स वेज रायता बनाना बताएंगे. ये रायता खाने में काफी लाजवाब होता है और इसे बनाना भी काफी आसान है. आइए जानते हैं कि घर पर टेस्टी मिक्स वेज रायता कैसे बनाया जा सकता है.

मिक्स वेज रायता बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?

  • 2 कप ताजा और गाढ़ा दही
  • 1 बारीक कटा हुआ प्याज
  • 1 टमाटर (बीज निकाला हुआ)
  • 1 खीरा (बारीक कटा या कद्दूकस किया हुआ)
  • 2 बड़े चम्मच कद्दूकस की हुई गाजर
  • आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • थोड़ा सा काला नमक 
  • चुटकी भर लाल मिर्च पाउडर
  • 1–2 बारीक कटी हरी मिर्च
  • ताजा हरा धनिया (गार्निश के लिए)
  • 1 चम्मच तेल या शुद्ध घी
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1/2 चम्मच राई (सरसों के दाने)
  • 4–5 कढ़ी पत्ते
  • एक चुटकी हींग
  •  सादा नमक स्वादनुसार

मिक्स वेज रायता कैसे बनाते हैं?

  1. सबसे पहले एक बड़े बाउल में दही लें और उसे अच्छी तरह फेंट लें, ताकि वह एकदम स्मूद हो जाए और उसमें कोई गांठ न रहे. अगर दही ज्यादा गाढ़ा लगे तो उसमें थोड़ा-सा पानी या दूध मिला सकते हैं.
  2. अब फेंटे हुए दही में बारीक कटा प्याज, टमाटर, खीरा, कद्दूकस की हुई गाजर और हरी मिर्च डालें. 
  3. इसके बाद इसमें भुना जीरा पाउडर, काला नमक, सादा नमक और बारीक कटा हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
  4. अब तड़का तैयार करने के लिए एक छोटे पैन में तेल या घी गरम करें. 
  5. गरम होने पर उसमें जीरा, राई, हींग और कढ़ी पत्ते डालें. जब राई चटकने लगे और खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें. ध्यान रखें कि मसाले जलें नहीं.
  6. इसके बाद इस गरम तड़के को तुरंत तैयार रायते के ऊपर डालें और हल्के हाथों से मिला लें.
  7. अब रायते को  15–20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. जब यह ठंडा हो जाए तो इसे लंच या डिनर के साथ परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement