Mango Coconut Ladoo: शेक और आइसक्रीम बहुत हुए, इस गर्मी ट्राई करें ये रसीले 'मैंगो लड्डू', स्वाद ऐसा कि हर कोई मांगेगा रेसिपी

Mango Coconut Ladoo: क्या आप आम के स्वाद को एक नए अंदाज में चखना चाहते हैं? ट्राई करें ये झटपट बनने वाले मैंगो कोकोनट लड्डू. सिर्फ 4 सामग्री और 15-20 मिनट में तैयार होने वाली ये रेसिपी गर्मियों के लिए परफेक्ट है. ये लड्डू बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं.

Advertisement
नारियल के साथ आम मिलाकर बनाए जाने वाले लड्डू बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं. (Photo: ITG) नारियल के साथ आम मिलाकर बनाए जाने वाले लड्डू बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:00 PM IST

Mango Coconut Ladoo: गर्मियों में जब बाजार रसीले आमों से भर जाते हैं, तो हर घर में आम लाए जाते हैं. लोग न केवल आम फल के रूप में खाते हैं, बल्कि उससे नई-नई और स्वादिष्ट डिशेज भी बनाई जाती हैं. आपने आज तक मैंगो शेक से लेकर मैंगो आइसक्रीन और आम पन्ना तक तो खूब चीजें खाईं और पी होंगी, लेकिन क्या आपने कभी आम से बने लड्डू खाए हैं? अगर नहीं, तो इस गर्मी ये जरूर ट्राई करें. आपको मजा आ जाएगा.

ये न केवल आम के स्वाद को एक अलग रूप देगा, बल्कि बहुत ही आसानी से बन भी जाएंगे. इसके साथ मिला कोकोनट इसके स्वाद को और ज्यादा बढ़ा देगा. गर्मियों में बनाने के लिए मैंगो कोकोनट लड्डू परफेक्ट ऑप्शन है. खास बात ये है कि ये लड्डू सिर्फ 4 चीजों से बनते हैं और 15–20 मिनट में तैयार हो जाते हैं. ताजे आम की प्योरी इनका स्वाद कई गुना बढ़ा देती है, जिससे हर बाइट में समर स्पेशल फ्लेवर मिलता है. चलिए जानते हैं कैसा बनाते हैं मैंगो कोकोनट लड्डू.

इंग्रेडिएंट्स:
1 कप ताजा कद्दूकस किया हुआ नारियल + 1/4 कप कोटिंग के लिए
1/2 कप कंडेंस्ड मिल्क
1/2 कप ताजे रसीले आम की प्योरी
एक चुटकी इलायची पाउडर (ऑप्शनल)

Advertisement

टिप: ताजे आम की प्योरी को इस्तेमाल करने से पहले छलनी से छान लें, ताकि फाइबर अलग हो जाए और लड्डू स्मूद बनें.

बनाने का तरीका:

1. मैंगो कोकोनट लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही या पैन में 1 कप नारियल डालकर मीडियम आंच पर 2–3 मिनट तक हल्का भून लें. ध्यान रखें कि नारियल जले नहीं.

2. जब नारियल भुनने लगे तो आंच धीमी करें और इसमें ताजे आम की प्योरी और कंडेंस्ड मिल्क डालें. इसे अच्छी तरह मिक्स करें और लो-मीडियम आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं.

4. ये पेस्ट करीब 7–8 मिनट में गाढ़ा होकर पैन छोड़ने लगेगा और एक लंप जैसा बन जाएगा. जब ये ऐसा बन जाए तब गैस बंद करें और मिश्रण को 5-10 मिनट के लिए थोड़ा ठंडा होने छोड़ दें.

5. जब ये हल्का गर्म हो तब इसके छोटे-छोटे लड्डू बना लें. अब इन्हें सूखे नारियल में रोल करके अच्छी तरह कोट कर लें.

6. तैयार लड्डू को एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में स्टोर करें. ये 4–5 दिन तक आराम से चलते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement