Maharashtrian Style Thecha Pulao Recipe: अगर आप दोपहर के खाने में रोजाना के लंच से हटकर कुछ चटपटा, तीखा और नया ट्राई करना चाहते हैं तो महाराष्ट्रीयन स्टाइल ठेचा पुलाव आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. यह एक मसालेदार और स्वाद से भरपूर राइस डिश है, जिसे बहुत कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है. इसे पके हुए चावल, हरी मिर्च के ठेचा, सब्जियों और पनीर के साथ तैयार किया जाता है. इसका तीखा और चटपटा स्वाद इसे रोज के खाने से अलग और खास बनाता है.
सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत या किसी खास सामान की जरूरत नहीं पड़ती. तो आइए जानते हैं कि घर पर आसानी से महाराष्ट्रीयन स्टाइल ठेचा पुलाव कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
2 कप पके हुए चावल
2 बड़े चम्मच हरी मिर्च का ठेचा
1 प्याज बारीक कटा हुआ
1 टमाटर कटा हुआ
1 छोटा आलू कटा हुआ
1/2 कप पनीर के टुकड़े
2 बड़े चम्मच मूंगफली
1 बड़ा चम्मच तेल या घी
1 छोटा चम्मच राई
करी पत्ते
हरा धनिया सजाने के लिए
नमक स्वादानुसार
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क