Low Oil Vegetable Recipes: कम तेल में तैयार हो जाती हैं ये 4 सब्जियां, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी हैं बेमिसाल

Low Oil Vegetable Recipes: पीएम मोदी ने हाल ही में लोगों से कुकिंग ऑयल की खपत कम करने की अपील की है. ज्यादा तेल वाला खाना न सिर्फ सेहत के लिए नुकसानदायक होता है, बल्कि इसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप कम तेल में भी काफी टेस्टी बना सकते हैं.

Advertisement
2 चम्मच तेल में भी बनेगी टेस्टी सब्जी (Photo- Adobe Stock) 2 चम्मच तेल में भी बनेगी टेस्टी सब्जी (Photo- Adobe Stock)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:30 PM IST

Low Oil Vegetable Recipes: अमेरिका-ईरान तनाव का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर भी दिख रहा है. विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट के बीच पीएम मोदी ने देश के लोगों से कुकिंग ऑयल की खपत कम करने की भी अपील की है. उन्होंने कहा कि अगर लोग कुकिंग ऑयल कम उपयोग करेंगे तो इससे आपकी सेहत के साथ-साथ देश की सेहत भी बेहतर रहेगी. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताएंगे जो कम तेल में भी काफी टेस्टी बनती हैं. गर्मियों के मौसम में ये सब्जियां आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकती हैं और साथ ही तेल की बचत करने में भी मदद करेंगी.

Advertisement

लौकी-चना दाल का तड़का
यह गर्मियों की एक हल्की और हेल्दी सब्जी है. इसे बनाने के लिए 750 ग्राम लौकी छीलकर काट लें और 1/4 कप चना दाल को भिगो दें. अब कुकर में 2 चम्मच सरसों का तेल गर्म करें. इसमें जीरा, मेथी और हरी मिर्च डालें. फिर प्याज और टमाटर डालकर 5 मिनट भून लें. अब लौकी और चना दाल डालें. नमक, हल्दी और पानी डालकर 3-4 सीटी आने तक पकाएं. आपकी टेस्टी लौकी-चना दाल तैयार है.

तोरी की सब्जी
तोरी को छीलकर काट लें. कुकर में 2 चम्मच सरसों का तेल गर्म करें. इसमें जीरा, हरी मिर्च और हींग डालें. फिर प्याज और तोरी डालें. नमक और हल्दी मिलाकर 5 मिनट पकाएं. अब थोड़ा पानी डालकर 2 सीटी आने तक पकाएं. आपकी हल्की और टेस्टी तोरी की सब्जी तैयार है.

Advertisement

पनीर भुर्जी
पनीर भुर्जी बनाने के लिए पैन में 2 चम्मच सरसों का तेल गर्म करें. इसमें जीरा, हींग, हरी मिर्च और प्याज डालकर भूनें. फिर टमाटर डालकर 5 मिनट पकाएं. अब मैश किया हुआ पनीर, 1 चम्मच बेसन, नमक, हल्दी और गरम मसाला डालें. जब पनीर अच्छी तरह पक जाए तो ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें.

भिंडी की भुजिया
750 ग्राम भिंडी धोकर अच्छी तरह सुखा लें और काट लें. कढ़ाई में 2 चम्मच सरसों का तेल गर्म करें. इसमें जीरा, हरी मिर्च और प्याज डालकर भूनें. फिर भिंडी और हल्दी डालें. बिना ढक्कन लगाए 15-20 मिनट तक पकाएं. आखिर में नमक डालें और भिंडी नरम होने तक पकाएं. इसे रोटी और दाल के साथ खा सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement