Lauki Tikki Recipe: बच्चे लौकी देखकर नहीं बनाएंगे मुंह! जब शाम के नाश्ते में खाएंगे इससे बनी क्रिस्पी टिक्की, रेसिपी है बेहद आसान

Lauki Tikki Recipe: अगर आप शाम के नाश्ते में कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो हेल्दी और टेस्टी होने के साथ-साथ आसानी से बन भी जाए तो लौकी टिक्की आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. लौकी, आलू और मसालों से तैयार यह स्नैक स्वाद में इतना लाजवाब होता है कि जो लोग लौकी खाना पसंद नहीं करते, वे भी इसे चाव से खा सकते हैं.

Advertisement
शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरी लौकी टिक्की (Photo-ITG) शाम की चाय के साथ बनाएं कुरकुरी लौकी टिक्की (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:23 PM IST

Lauki Tikki Recipe: शाम के समय चाय के साथ अक्सर कुछ गरमा-गरम, कुरकुरा और टेस्टी खाने का मन करता है. ऐसे में अगर आप रोज-रोज समोसे और पकौड़े खाकर बोर हो गए हैं और कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो लौकी टिक्की आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. लौकी से बनी यह टिक्की स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ हेल्दी भी होती है. लौकी में फाइबर और पानी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो डाइजेशन को बेहतर बनाने और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है.

Advertisement

लौकी, आलू और मसालों के साथ तैयार की गई यह टिक्की बाहर से कुरकुरी और अंदर से मुलायम होती है. सबसे अच्छी बात यह है कि कम सामान में इसे आप बेहद आसानी से मिनटों में बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि लौकी से टेस्टी टिक्की कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 छोटी लौकी (कद्दूकस की हुई)
2 उबले हुए आलू
2 चम्मच बेसन
1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
2 चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
1 चम्मच धनिया पाउडर
½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ चम्मच गरम मसाला
नमक स्वादानुसार
तेल आवश्यकतानुसार (टिक्की सेंकने के लिए)

लौकी की टिक्की बनाते कैसे हैं?

  1. लौकी की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले एक लौकी को धोकर कद्दूकस कर लें. फिर उसमें थोड़ा-सा नमक मिलाकर 10 मिनट के लिए रख दें. इससे लौकी का एक्स्ट्रा पानी निकल जाएगा. इसके बाद लौकी को अच्छी तरह निचोड़कर उसका सारा पानी निकाल लें.
  2. अब एक बड़े बाउल में निचोड़ी हुई लौकी, मैश किए हुए आलू, बेसन, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  3. तैयार मिश्रण से अपनी पसंद के आकार की छोटी-छोटी टिक्कियां बना लें. इसके बाद तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा-सा तेल डालें. टिक्कियों को तवे पर रखकर मीडियम गैस पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें.
  4. जब सभी टिक्कियां अच्छी तरह सिक जाएं तो उन्हें एक प्लेट में निकाल लें. अब आपकी टेस्टी और हेल्दी लौकी की टिक्की तैयार है. इसे हरी चटनी, टमाटर की चटनी या दही के साथ गरमागरम परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »