पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर और बब्बर खालसा इंटरनेशनल का सक्रिय आतंकी सतनाम सिंह सत्ता लंबे समय से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के लिए सिरदर्द बना हुआ है. वह एनआईए की मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची में शामिल है. देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता के कारण साल 2023 में एनआईए ने सतनाम सिंह पर 5,00,000 रुपये का बड़ा इनाम घोषित किया था. सतनाम सिंह सत्ता पंजाब के तरनतारन जिले के सरहाली पुलिस स्टेशन में साल 2022 में हुए आरपीजी (रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड) हमले के मुख्य मास्टरमाइंड्स में से एक है.