Lasode ka Achaar: साल में बस 2 ही महीने मिलता है ये फल, बना लें खट्टा-तीखा-चटपटा अचार, बोरिंग खाने में भी डाल देगा जान

Lasode ka Achaar: गर्मी के मौसम में सिर्फ कुछ हफ्तों के लिए बाजार में आने वाले लसोड़े (गोंदे/गुंडे) का अचार खाने में बेहद स्वादिष्ट और सेहत के लिए फायदेमंद होता है. ये स्वाद में तीखे और चटपटे होता है और इसे बनाना बहुत आसान है. अगर आप कुछ ट्रिक्स फॉलो करके बनाएंगे तो ये सालभर तक खराब नहीं होगा.

Advertisement
लसोड़ा सिर्फ मई और जूल में आता है. (Photo: ITG) लसोड़ा सिर्फ मई और जूल में आता है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:06 PM IST

Lasode ka Achaar: गर्मियों में आम, तरबूज और लीची जैसे फल बाजारों में खूब आते हैं और इन्हें लोग बड़े चाव से खाते भी है. ये सभी फल आपको बजारों में आसानी से दिख जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा देसी फल होता है जो गर्मी के मौसम में सिर्फ कुछ ही हफ्ते बाजार में दिखता है. ये फल सिर्फ मई और जून के महीने में मिलता है, लेकिन इसका स्वाद लोग पूरे साल याद रखते हैं. हम बात कर रहे हैं लसोड़े की, जिसे कई जगह लबेड़े, गोंदे और गुंडे भी कहा जाता है. ये छोटा सा फल राजस्थान, हरयाणा और उत्तर भारत के कई इलाकों में मिलता है. ये अपने चिपचिपे टेक्शचर और खास स्वाद के लिए जाना जाता है.

Advertisement

लसोड़े की सबसे खास बात ये है कि इससे बनने वाला अचार इतना टेस्टी होता है कि सिंपल सी दाल-रोटी भी मजेदार लगने लगती है. अगर आपने अब तक लसोड़े का अचार नहीं चखा, तो इस सीजन इसे जरूर ट्राई करें. आज हम आपको कुछ खास टिप्स और ट्रिक्स की मदद से लसोड़े का अचार बनाना सिखाएंगे, जिसकी मदद से आप इसका टेस्टी अचार बना पाएंगे.

लसोड़े का अचार बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

  • 500 ग्राम लसोड़ा
  • 1½ कप सरसों का तेल
  • 4 टेबलस्पून राई दाल
  • 1 टेबलस्पून सौंफ
  • 1 टेबलस्पून जीरा
  • 1 टीस्पून काली मिर्च
  • 1 टीस्पून मेथी दाना
  • 2-3 टेबलस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 1-2 टीस्पून कुटी लाल मिर्च
  • 1 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 2 टीस्पून काला नमक
  • स्वादानुसार साधारण नमक
  • 1 टेबलस्पून अमचूर पाउडर या थोड़ा कद्दूकस किया हुआ कच्चा आम
  • चुटकीभर हींग

उबालने के लिए

Advertisement
  • पानी जरूरत अनुसार
  • ½ टीस्पून हल्दी
  • बचा हुआ पुराने अचार का तेल (स्वाद बढ़ाने के लिए)

लसोड़े का अचार बनाने से पहले ध्यान रखें ये बातें
अचार टेस्टी बने और लंबे समय तक खराब भी न हो, इसके लिए कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

  • हमेशा ताजे और सख्त लसोड़े चुनें
  • उबालने के बाद इन्हें अच्छी तरह सुखाएं
  • अचार में पानी बिल्कुल नहीं जाना चाहिए
  • मसालों में डालने से पहले लसोड़े पूरी तरह सूखे होने चाहिए
  • तेल इतना जरूर हो कि मसाले अच्छी तरह कोट हो जाएं

बनाने का तरीका:

1. सबसे पहले लसोड़े को अच्छी तरह धो लें और हल्दी वाले पानी में हल्का उबाल लें. जब ये थोड़े सॉफ्ट हो जाएं, तो इन्हें छानकर कपड़े पर फैला दें ताकि एक्स्ट्रा नमी निकल जाए.

2. अब अचार के लिए मसाला तैयार करें. इसके लिए सौंफ, जीरा, काली मिर्च और मेथी दाना हल्का दरदरा पीस लें. फिर इसमें राई दाल, कश्मीरी लाल मिर्च, हल्दी, नमक और थोड़ी कटी लाल मिर्च मिलाएं.

3. इसके बाद सरसों के तेल को अच्छी तरह पका लें और फिर उसे ठंडा करें और मसालों में मिलाएं. अब सूखे हुए लसोड़े इसमें डालकर अच्छे से मिक्स करें ताकि मसाले हर फल पर अच्छी तरह चिपक जाएं.

4. इसके बाद अचार को साफ और सूखे कांच के जार में भर दें. इसे 2-3 दिन तक ढककर रखें. बीच-बीच में इसे चलाते रहें. कुछ ही दिनों में खट्टा-तीखा और चटपटा लसोड़े का अचार तैयार हो जाएगा.

Advertisement

अचार को खराब होने से बचाने की ट्रिक्स:

  1. अचार हमेशा सूखी चम्मच से निकालें
  2. जरूरत लगे तो ऊपर से थोड़ा गर्म करके ठंडा किया हुआ सरसों का तेल डाल दें
  3. अचार को रूम टेंपरेचप पर स्टोर करें

आपको बता दें, लसोड़ा सिर्फ स्वाद में ही नहीं, सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इसमें कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. लसोड़े में एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, जिंक और फाइबर मिलता है. इसके अलावा इसमें ऐसे गुण भी पाए जाते हैं जो पाचन को बेहतर रखने और शरीर की सूजन कम करने में मदद कर सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement