Kala Chana Sandwich Recipe: घर में बच गए हैं उबले काले चने? फेंकने के बजाय मिनटों में बनाएं क्रिस्पी सैंडविच, प्रोटीन से भरपूर है ये नाश्ता!

Kala Chana Sandwich Recipe: अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ प्रोटीन से भरपूर और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो ट्राई करें काले चने का क्रिस्पी सैंडविच. उबले चने, कद्दूकस किए हुए पनीर और ताजी सब्जियों से बना ये सैंडविच स्वाद में लाजवाब है और मिनटों में तैयार हो जाता है.

Advertisement
काला चना सैंडविच खाकर आप आसानी से अपनी डाइट में प्रोटीन को शामिल कर सकते हैं. (Photo: ITG) काला चना सैंडविच खाकर आप आसानी से अपनी डाइट में प्रोटीन को शामिल कर सकते हैं. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:59 AM IST

आजकल लोग अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल करना चाहते हैं. ऐसे में वो हमेशा कुछ ऐसा तलाशते हैं, जिसे खाकर उनकी प्रोटीन की कमी पूरी हो सके. फिर चाहे वो नाश्ता हो या रात का खाना लोग प्रोटीन रिच डिशेज खाना चाहते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से हैं, जिन्हें प्रोटीन से भरपूर नाश्ते की तलाश है तो ये खबर आपके लिए है. हम आज आपके लिए काले चने के क्रिस्पी सैंडविच की रेसिपी लेकर आए हैं. प्रोटीन से भरपूर काले चने, ताजी सब्जियों और पनीर के स्वाद का ये शानदार कॉम्बिनेशन न सिर्फ खाने में बेहद लाजवाब लगता है, बल्कि लंबे समय तक पेट भी भरा रखता है.

Advertisement

खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए आपको बाजार से कोई इंग्रेडिएंट्स खरीदने या ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं पड़ती है. अगर घर में उबले हुए काले चने रखे हैं, तो कुछ ही मिनटों में आप इस स्वादिष्ट स्नैक को तैयार कर सकते हैं. ये हैंडविच बड़ों के साथ ही बच्चों को भी बहुत पसंद आते हैं.

इंग्रेडिएंट्स

  • 1 कप उबले हुए काले चने
  • 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 छोटी शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 1/2 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
  • 2 बड़े चम्मच हरा धनिया
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 1 बड़ा चम्मच दही या मायोनीज
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • हरी चटनी
  • 4 ब्रेड स्लाइस
  • बटर या घी

बनाने का तरीका:

1. काला चना सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए काले चनों को एक बड़े बाउल में डालकर अच्छी तरह मैश कर लें. अब इसमें प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ पनीर और हरा धनिया डालें.

2. इसके बाद नमक, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, दही या मायोनीज और नींबू का रस मिलाकर सारे इंग्रेडिएंट्स को अच्छी तरह मिक्स कर लें.

Advertisement

3. अब एक ब्रेड की स्लाइस लें और उस पर हरी चटनी अच्छी तरह फैलाएं. अब तैयार की गई काले चने की फिलिंग को ब्रेड पर लगाएं और दूसरी स्लाइस से कवर कर दें. इसके बाद दोनों तरफ हल्का बटर या घी लगाएं.

4. इसके बाद तवा या सैंडविच मेकर को गर्म करें और सैंडविच को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक सेंक लें. जब सैंडविच अच्छी तरह से क्रिस्पी हो जाए, तो इसे गरमा-गरम सर्व करें.

काले चने और पनीर से बनी ये सैंडविच प्रोटीन का अच्छा सोर्स है. वहीं इसमें मौजूद सब्जियां स्वाद के साथ पोषण भी देती हैं. ऐसे में अगर आपके घर में उबले हुए काले चने बचे हों, तो अगली बार ये सैंडविच जरूर बनाएं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »