Jau Paratha Recipe: भारतीय घरों में सुबह के नाश्ते में पराठा सबसे ज्यादा खाए जाने वाले नाश्तों में से एक है. लेकिन रोज-रोज गेहूं के पराठे खाने से बोरियत महसूस होने लगती है. ऐसे में अगर आप कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो और आसानी से बन जाए तो जौ का पराठा बेस्ट ऑप्शन है. यह खाने में काफी टेस्टी होता है और इसे सुबह की जल्दबाजी में भी आसानी से मिनटों में बनाया जा सकता है.
जौ का आटा खासकर गर्मियों के मौसम के लिए बेहतर माना जाता है. इसकी तासीर ठंडी होती है जो गर्मियों में बॉडी टेंपरेचर को बैलेंस करने में मदद करती है. साथ ही यह फाइबर से भरपूर होता है जो डाइजेशन को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है और उमस वाले मौसम में होने वाली गैस व ब्लोटिंग जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है. तो आइए जानते हैं, घर पर सॉफ्ट और टेस्टी जौ के पराठे कैसे बनाए जा सकते हैं.
1/2 कप जौ का आटा
1 बड़ा चम्मच गेहूं का आटा
1/2 प्याज (बारीक कटा हुआ)
2 हरी मिर्च (कटी हुई)
1/2 चम्मच अदरक पेस्ट
1/2 चम्मच लहसुन पेस्ट
नमक स्वादानुसार
तेल (पराठा सेंकने के लिए)
पानी जरूरत के अनुसार
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क