Mango Storage Tips: गर्मियां खत्म होने के बाद भी ले सकेंगे आम का मजा! स्टोर करने के लिए अपनाएं ये ट्रिक; सालभर पी सकेंगे मैंगो शेक

Mango Storage Tips: अगर आप आम का स्वाद सालभर लेना चाहते हैं तो यह आसान स्टोरेज ट्रिक आपके काम आएगी. जानिए कैसे कटे हुए आम को फ्रीजर में सही तरीके से रखकर 6 से 8 महीने तक फ्रेश और स्वादिष्ट बनाए रखा जा सकता है.

Advertisement
आम के टुकड़ों को स्टोर करने के लिए पहले फ्रिजर में अलग-अलग जमाना जरूरी है. (Photo: ITG) आम के टुकड़ों को स्टोर करने के लिए पहले फ्रिजर में अलग-अलग जमाना जरूरी है. (Photo: ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:06 AM IST

Mango Storage Tips: गर्मियों के सीजन में बाजारों से लेकर घरों तक में हर तरफ आम की खुशबू फैल जाती है. लोग बड़े चाव से बाजार से आम खरीदकर लाते हैं और घरों में मैंगो शेक, आमरस, स्मूदी और तरह-तरह की रेसिपीज बनाते हैं. रसीले और मीठे आम का स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आता है. लेकिन आम को पसंद करने वाले लोगों की सबसे बड़ी परेशानी तब शुरू होती है, जब कुछ ही महीनों में इसका सीजन खत्म होने लगता है और फिर इसकी मिठास का मजा लेने के लिए अगले साल तक इंतजार करना पड़ता है.

Advertisement

अगर आपके लिए भी एक साल तक आम का इंतजार करना बहुत मुश्किल होता है, तो ये खबर आपके लिए है. अगर आप भी चाहते हैं कि सीजन खत्म होने के बाद भी जब मन करे तब आप मैंगो शेक या आम से बनी किसी भी पसंदीदा डिश का मजा ले सकें, तो एक आसान स्टोरेज ट्रिक आपके बहुत काम आ सकती है. सही तरीके से आम को फ्रीज करके रखा जाए तो उसके टुकड़े कई महीनों तक खाने लायक रह सकते हैं. आइए जानते हैं आम के टुकड़ों को लंबे समय तक स्टोर करने का आसान तरीका. 

सबसे पहले सही आम चुनें
आम को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए सबसे पहले अच्छी क्वालिटी का फल चुनना जरूरी है. स्टोर करने के लिए ऐसे आम लें जो पूरी तरह पके हुए हों, मीठे हों, लेकिन ज्यादा सॉफ्ट, दागदार या खराब न हुए हों. फ्रेश और अच्छी क्वालिटी वाले आम ज्यादा समय तक सही रहते हैं.

Advertisement

आम को अच्छी तरह साफ करें
आम को स्टोर करने से पहले उन्हें साफ पानी से अच्छी तरह से धो लें. इसके बाद सूखे कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें ताकि उन पर बिल्कुल भी पानी न रह जाए. अगर आमों पर जरा सी भी नमी रहेगी तो फ्रीजर में बर्फ जम सकती है, जिससे स्वाद और क्वालिटी पर असर पड़ता है.

छीलकर बराबर आकार के टुकड़े काटें
जब आप आमों को पोंछ लें, तब उनका छिलका हटाकर गूदे को छोटे-छोटे या लंबे टुकड़ों में काट लें. कोशिश करें कि सभी टुकड़े लगभग एक जैसे हों, इससे वो अच्छी तरह से फ्रीज किए जा सकेंगे.

ट्रे में फैलाकर रखें
कटे हुए आम के टुकड़ों को एक ट्रे या बड़ी प्लेट में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रखें. ध्यान रखें कि टुकड़े एक-दूसरे के ऊपर न हों. इसके बाद ट्रे को फूड रैप या साफ पॉलीथिन से ढक दें.

पहले फ्रीजर में अलग-अलग जमाएं
ट्रे को 4 से 5 घंटे या पूरी रात के लिए फ्रीजर में रख दें. इससे आम के टुकड़े अलग-अलग जम जाएंगे और आपस में बिल्कुल भी नहीं चिपकेंगे. बाद में जरूरत के हिसाब से आसानी से निकाले जा सकेंगे.

एयरटाइट बैग में करें पैक
जब टुकड़े पूरी तरह जम जाएं तो उन्हें निकालकर जिप-लॉक बैग या एयरटाइट कंटेनर में भर दें. पैक करते समय बैग के अंदर की ज्यादा से ज्यादा हवा निकाल दें. इससे आम ज्यादा समय तक फ्रेश बना रहता है.

Advertisement

कितने समय तक रहेंगे सेफ?
अगर ये तरीका सही तरह से अपनाया जाए तो आम के टुकड़े करीब 6 से 8 महीने तक खराब होने से बच सकते हैं. इनका इस्तेमाल आप लंबे समय तक मैंगो शेक, स्मूदी, आइसक्रीम, आमरस और कई दूसरी रेसिपीज बनाने के लिए किया जा सकता है.

जब भी आम निकालें, उतने ही टुकड़े बाहर निकालें जितनी जरूरत हो. बाकी को तुरंत वापस फ्रीजर में रख दें. इस्तेमाल से पहले 5 मिनट रूम टेंपरेचर पर छोड़ दें, फिर सीधे रेसिपी में इस्तेमाल करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »