How to Make Sannata Raita: रोटी-सब्जी और दाल-चावल ही नहीं बल्कि उनके साथ साइड डिश में भी भारतीय सीजन के हिसाब से चीजें खाना पसंद करते हैं. जैसे गर्मियां आते ही खाने के साथ ठंडी-ठंडी दही और उससे बनी चीजें खाना लोग शुरू कर देते हैं. घर हो या होटल हर जगह खाने के साथ में रायता लोग काफी ज्यादा खाते हैं, इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि दही खाने से गर्मियों में पेट को आराम मिलता है और इससे खाना भी जल्दी डाइजेस्ट हो जाता है.
भारतीय रसोई में कई तरह के रायते बनाए जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी यूपी-बिहार का फेमस सन्नाटा रायता चखा है. सन्नाटा रायता का नाम सुनकर भले ही यह थोड़ा अजीब लगे, लेकिन इसका टेस्ट बेहद लाजवाब होता है.
इसे सन्नाटा इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें मसालों का ऐसा बैलेंस होता है कि खाने के दौरान कुछ पल के लिए बस टेस्ट ही बोलता है और बाकी सब शांत हो जाता है. यह रायता खासतौर पर तीखे और मसालेदार खाने के साथ परोसा जाता है, जिससे स्वाद का बैलेंस बना रहता है.
सन्नाटा रायता खासतौर पर पराठा, दाल-चावल या मसालेदार सब्जी के साथ बहुत अच्छा लगता है. अगर आप भी अपने खाने में कुछ नया और देसी ट्विस्ट लाना चाहते हैं, तो इस बार सन्नाटा रायता जरूर ट्राई करें.
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क